Eid-ul-Fitr 2026:  चांद का दीदार न होने के कारण शनिवार को ईद, नायब इमाम ने की आधिकारिक घोषणा

Shikha Mishra | Nedrick News India Published: 20 मार्च 2026, 12:22 PM Updated: 20 मार्च 2026, 12:22 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Eid-ul-Fitr 2026: रमजान के पाक महीने के बाद अब खुशियों की दस्तक होने वाली है। कहते हैं मीठी ईद रिश्तों में भी मिठास घोल देती है। शव्वाल का चांद नज़र न आने के बाद अब यह तय हो गया है कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को मीठी ईद की रौनक बिखरेगी। जामा मस्जिद के नायब इमाम ने ऐलान किया है कि दिल्ली में शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

Also Read: Free Solar Panel Scheme: BPL परिवारों की मौज! अब घर पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और आखिरी तारीख

नायब इमाम ने किया ऐलान

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली की जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद उसामा शाबान बुखारी ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस बार ईद शनिवार को मनाई जाएगी। उन्होंने शाम करीब 7:30 बजे बताया कि देश में कहीं भी शव्वाल का चांद नजर नहीं आया, इसलिए ईद की नमाज अब शनिवार को अदा की जाएगी। इससे पहले सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में भी चांद नहीं दिखा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि भारत में भी यही स्थिति रहेगी।

आखिरकार देश के अलग-अलग हिस्सों से चांद न दिखने की खबर मिलने के बाद यह आधिकारिक घोषणा की गई। इस तरह पूरे भारत (केरल को छोड़कर) में 21 मार्च 2026, शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इमाम ने सभी देशवासियों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की है।

Also Read: BJP bypoll candidates 2026: 4 राज्यों के उपचुनाव में बीजेपी ने खेला ‘लोकल कार्ड’, उम्मीदवारों के नाम घोषित… अब 9 अप्रैल की बारी

आज होगा आखिरी रोजा

इस ऐलान के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और खासकर कपड़े, सेवइयां और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पुरानी दिल्ली, ओखला, सीलमपुर और जफराबाद जैसे इलाकों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और अपने परिवार व रिश्तेदारों के लिए सामान ले रहे हैं। अब शुक्रवार को साल का आखिरी रोजा होगा, जिसके बाद शनिवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी।

ईद का महत्व

ईद का त्योहार इस्लाम धर्म में खुशी और इबादत का संगम माना जाता है। यह रमजान के पवित्र महीने के बाद आता है और भाईचारे, प्यार व इंसानियत का संदेश देता है। इस दिन लोग सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जकात और फितरा देना भी इस दिन की अहम परंपरा है, जिससे समाज में बराबरी और सेवा की भावना बढ़ती है। अब जब शनिवार को ईद मनाने की घोषणा हो गई है, तो लोगों में उत्साह चरम पर है और तैयारियां अपने आखिरी दौर में पहुंच गई हैं।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds