Donald Trump White House: डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच व्हाइट हाउस में तीखी बहस, देखें VIDEO

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 मई 2025, 05:30 AM Updated: 22 मई 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Donald Trump White House: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने आक्रामक अंदाज का परिचय देते हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से व्हाइट हाउस में जोरदार बहस की। यह मुलाकात 19 मई को वाशिंगटन में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए बैठकर बातचीत की। हालांकि, बातचीत के दौरान ट्रंप ने नस्लवाद के मुद्दे को उठाकर माहौल को गरमा दिया।

और पढ़ें: US Jewish Museum Firing: वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई दर्दनाक घटना

ट्रंप ने उठाया नस्लवाद का मुद्दा, लगाया श्वेत किसानों के नरसंहार का आरोप- Donald Trump White House

मीटिंग के दौरान ट्रंप ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा है। उन्होंने इस बात को लेकर राष्ट्रपति रामफोसा को घेरना शुरू कर दिया। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि वहां हजारों श्वेत किसानों की हत्या हुई है। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में एक वीडियो भी चलवाया, जिसमें कथित रूप से श्वेत किसानों के कब्रिस्तान दिखाए गए। इसके अलावा उन्होंने कुछ मीडिया आर्टिकल्स भी दिखाए जिनमें वाइट फार्मर्स पर लक्षित हमलों का जिक्र था। ट्रंप ने जोर देते हुए बार-बार ‘डेथ’ शब्द का प्रयोग किया।

रामफोसा ने आरोपों का खंडन किया, बताया अश्वेत लोग अधिक प्रभावित

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ट्रंप के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में बढ़ती हिंसा का शिकार ज्यादातर अश्वेत लोग हुए हैं, जबकि श्वेत किसानों की हत्या की संख्या अपेक्षाकृत कम है। रामफोसा ने वीडियो को पहली बार देखा होने की बात कही और इसकी जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उनके देश में सभी वर्गों को अपराध का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साफ किया कि उनकी अमेरिका यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है।

रामफोसा का ट्रंप पर तंज, कतर के उपहार को लेकर भी हुई बातचीत

मीटिंग के दौरान रामफोसा ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अफसोस है कि उनके पास ट्रंप को उपहार देने के लिए कोई विमान नहीं है। यह तंज कतर सरकार द्वारा ट्रंप को दिए गए 3400 करोड़ रुपए के लग्जरी प्लेन को लेकर था।

एक रिपोर्टर ने ट्रंप से इस महंगे विमान को स्वीकार करने की नैतिकता पर सवाल उठाया, जिस पर ट्रंप गुस्सा हो गए और रिपोर्टर को बेशर्म कहकर ऐसे सवाल पूछने से मना कर दिया। इसके जवाब में रामफोसा ने हंसते हुए कहा कि उनके पास ट्रंप को देने के लिए इतना महंगा विमान नहीं है। ट्रंप ने जवाब दिया कि यदि उनका देश यूएस एयर फोर्स को विमान देता तो वह उसे स्वीकार कर लेते।

बातचीत के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण, लेकिन बैठक सकारात्मक रही

हालांकि, इन विवादों के बावजूद रामफोसा ने बैठक को सकारात्मक और अच्छी बताया। वह दक्षिण अफ्रीका के एक प्रभावशाली नेता हैं और फरवरी 2018 से देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। वे अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

और पढ़ें: Golden Dome for America: ‘गोल्डन डोम’ क्या है? अमेरिका को क्यों जरूरी है यह मिसाइल रक्षा प्रणाली; अंतरिक्ष से होगा मुकाबला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds