13 फिल्मों में बाप-बेटी की जोड़ी ने किया काम, 7 में डूब गए करोड़ों रुपये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अगस्त 2023, 05:30 AM Updated: 26 अगस्त 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pooja Mahesh Bhatt Films – बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर फ्राइडे एक नयी फिल्म रिलीज़ होती है लेकिन हर फिल्म बड़े परदे पर हिट हो ये मुमकिन नहीं हो पाता है क्योंकि ऑडियंस हर बार कुछ नया देखना पसंद करती है लेकिन इंडस्ट्री में एक बाप-बेटी की जोड़ी ने साथ में 13 फिल्मों में काम किया लेकिन इन सभी फिल्मों में कुछ ही फिल्म चली और बाकि की फिल्मों में लगाया करोड़ो रूपये डूब गया.

Also Read- एक्टिंग से दूर होकर भी तगड़ी कमाई करती हैं पूजा भट्ट. 

बाप और बेटी ने साथ में की 13 फिल्में

जिस बाप-बेटी की जोड़ी ने साथ में 13 फिल्मों में काम किया वो जोड़ी डायरेक्टर महेश भट्ट और उनकी बेटी एक्ट्रेस पूजा भट्ट की है. 90 के दशक में पूजा को फिल्मों में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता था. पूजा ने 1989 में अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म ‘डैडी’ से डेब्यू किया और इस फिल्म में पूजा भट्ट काफी बोल्ड किरदार में नजर आई. अपनी अपनी पहली फिल्म के दौरान पूजा भट्ट 17 साल की थी और इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ ईयर का अवॉर्ड भी मिला जिसके बाद इन दोनों बाप-बेटी की जोड़ी ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से सिर्फ 9 ही फिल्म चली.

mahesh and pooja 1
Source- Google

बाप बेटी की ये 7 फिल्में हुई फ्लॉप 

पूजा ने अपने फिल्म करियर में करीब 30 फिल्मों (Pooja Mahesh Bhatt Films) में काम किया है, जिनमें से 13 फिल्में उनके पिता महेश भट्ट के डायरेक्ट की. इन सभी फिल्मों में सिर्फ 5 फिल्में ही बड़े परदे पर कमाल दिखा पायी बाकि की 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थीं. इन फिल्मों में ‘दिल है के मानता नहीं’, ‘सड़क’, ज़ख्म’ फिल्म सुपरहिट हुई ‘डैडी’ और ‘सर’ फिल्में भी हिट हुई थीं. लेकिन ‘जुनून’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ और ‘तमन्ना’ जैसी कई फिल्में फ्लॉप हो गयी और इन फिल्मों में लगा खूब सारा पैसा भी डूब गया.

विवादों में रही बाप-बेटी की जोड़ी 

mahesh bhatt pooja-bhatt
Source- Google

महेश भट्ट वो ही शख्स है जिन्होंने अपनी बेटी की किस करते हुए एक फोटोशूट करवाया था और जब इस फोटो को लेकर बवाल हुआ तब महेश भट्ट ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया अगर पूजा की बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते. डायरेक्टर महेश भट्ट ने दो शादी की थी उनकी पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट थी लेकिन 2  बच्चे होने के बाद महेश ने उन्हें तलाक दे दिया और सोनी राजदान से शादी करी दी. वहीं पूजा भट्ट और राहुल भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी के बच्चे हैं और आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट महेश भट्ट के दूसरी पत्नी के बच्चे हैं.

महेश भट्ट जहाँ बेहतरीन और बोल्ड फिल्मों को बनाने के लिए फेमस हैं तो वहीं 2 बेटियां पूजा भट्ट-आलिया भट्ट ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड में नाम कमाया है.

Also Read- जब सनी देओल की वजह से आधी रात को दिलीप कुमार के घर पहुंच गये थे धर्मेंद्र.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds