मुझे BJP ने खत्म कर दिया…रोते-रोते नामांकन करने पहुंचे दिगंबर सिंह, लगाए गंभीर आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर जोरो-शोरों पर प्रचार चल रहा है। इस बीच सीटों का आदान-प्रदान भी जारी है। कई पार्टी के नेताओं को टिकट न मिलने से वो कैमरे के आगे फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। 

बीजेपी से बागी हुए दिगंबर सिंह धाकरे ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर लिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद धाकरे कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े और बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए।

धाकरे ने कहा कि बीजेपी ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। मुझे खत्म कर दिया। धाकरे ने आरोप लगाया की केशव मौर्य के चलते भाजपा ने 22 दिन पहले पार्टी में आए ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो उनके वर्तमान विधायक से 35 हजार वोटों से चुनाव हारा था।

बता दें, आगरा जिले में प्रत्याशी घोषित होते ही बीजेपी में टिकट के दावेदार गुस्से में आ गए। खेरागढ़ विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे दिगंबर सिंह धाकरे ने भगवान सिंह कुशवाह को टिकट देने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा था कि वो खेरागढ़ से चुनाव जरूर लड़ेंगे। किस दल से उतरेंगे, ये तय नहीं है, लेकिन लड़ेंगे जरूर। 

मेयर का चुनाव लड़ चुके दिगंबर सिंह धाकरे खेरागढ़ विधानसभा में भाजपा के टिकट के दावेदार थे। उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था। लेकिन टिकट बसपा से 15 दिन पहले भाजपा में आए भगवान सिंह कुशवाह को दे दिया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds