अफेयर की अफवाहों के चलते जल्दबाजी में हुई थी शादी…अब 18 साल बाद Dhanush-Aishwarya की राहें हुई अलग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 18 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। साउथ सुपस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की राहें 18 सालों के बाद अलग होने जा रही हैं। जी हां, धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। साउथ का पावर कपल माने जाने वाले धनुष-ऐश्वर्या के तलाक की अचानक आई खबर ने उनके फैंस और चाहने वालों ने चौंकाकर रख दिया। धनुष ने सोशल मीडिया पर अपने और ऐश्वर्या के डाइवोर्स का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से ही ये दोनों सुर्खियों में हैं। 

धनुष-ऐश्वर्या के जहां एक तलाक की काफी चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी कैसे थी? दोनों की मुलाकात कैसे हुई थीं?

फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की पहली मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थीं। दोनों पहली बार तब मिले थे, जब धनुष की एक फिल्म आई थी। फिल्म का नाम था ‘काढल कोंडे’। ये मूवी देखने के लिए धनुष अपने परिवार के साथ थिएटर गए थे, वहां रजनीकांत की बेटियां भी मौजूद थीं।

 तब पहली बार सिनेमा के मालिक ने ऐश्वर्या को धनुष से मिलवाया। तब ऐश्वर्या ने धनुष को फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी। इसके अलग ही दिन ऐश्वर्या ने धनुष के घर एक फूलों का गुलदस्पा भी भेज दिया, जिस पर स्पेशल नोट लिखा था। इन नोट में ऐश्वर्या ने धनुष के काम की तारीफ की और उन्हें टच में रहने को भी कहा था। धनुष ने ऐश्वर्या की इस बात को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया।

दोनों के बीच धीरे धीरे मुलाकात का सिलसिला बढ़ा। धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। लेकिन जब मीडिया में धनुष-ऐश्वर्या की मुलाकात और अफेयर की खबरें आना शुरू हो गई, तो परिवार ने परेशान होकर जल्दबाजी में ही दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया।

धनुष-ऐश्वर्या की शादी काफी धूमधमा से रजनीकांत के घर पर हुई थीं। दोनों पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। जिसमें कई बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी ने भी शिरकत की थीं। शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds