वकील बनकर आए हमलावर और कोर्ट के अंदर बरसाने लगे गोलियां…जानिए Rohini Court में आखिर हुआ क्या?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 24 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी के रोहिणी कोर्ट शुक्रवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा। यहां दिनदहाड़े कोर्ट के अंदर गोलियां चली। इस दौरान कोर्ट में मौजूद हर कोई दहशत में आ गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हो क्या रहा है। फिर बाद में पता चला कि ये मामला एक गैंगवॉर का है। दरअसल, एक गैंगस्टर जिसका नाम जितेंद्र गोगी है, उस को तिहाड़ जेल से पेशी के लिए यहां लाया था। उसे ही मारने के लिए ये दो हमलावर कोर्ट में घुस आए थे।

मारे गए गैंगस्टर और हमलावर 

रोहिणी कोर्ट में हुई इस गोलीबारी में तीन से चार लोगों के मारे जाने की खबर है। जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी भी शामिल है। इसके अलावा दोनों हमलवार भी इस दौरान मारे गए। जानकारी के मुताबिक गोगी के विरोधी सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो हमलावरों ने जितेंद्र गोगी को मार दिया। फिर जैसे ही कोर्ट में गोलियां चलने लगी, तो स्पेशल सेल भी तुरंत हरकत में आई और दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया।

वकील बनकर कोर्ट में आए थे दो हमलावर और… 

जानकारी के अनुसार जितेंद्र गोगी को मारने ये दोनों हमलावर वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट आए थे। हमलावरों ने ऐसा इसलिए किया था, जिससे उन्हें आसानी से कोर्ट में एंट्री मिल जाए। कोर्ट में उन्होंने गोगी को देखती ही गोलियां बरसानी शुरू कर दी और उसे मार गिराया। वहीं दोनों हमलावर भी इस दौरान मारे गए। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट नंबर 217, जज गगनदीप सिंह की कोर्ट में फायरिंग की ये घटना हुई।

कौन था गैंगस्टर जितेंद्र गोगी?

अलीपुर दिल्ली का रहने वाला जितेंद्र गोगी एक गैंगस्टर था। जिस पर हत्या, लूटपाट, जमीन कब्जाने के कई मामले दर्ज है। साल 2016 में उसकी गिरफ्तारी हुई थीं। तब वो 3 महीनों के बाद भी कस्टडी से भाग गया था। एक वक्त ऐसा भी था कि गोगी पर 4 लाख रुपयों का इनाम रखा था। यही नहीं हरियाणा पुलिस ने भी इस पर 2 लाख के इनाम का ऐलान किया था। बाद में स्पेशल सेल ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। जितेंद्र गोगी के बारे में इसी साल पता चला था कि वो जेल में भी बैठकर अपना गैंग चला रहा था।

गैंग के बीच दुश्मनी का क्या मामला?

बात अगर जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की दुश्मनी की करें तो ये काफी पुरानी है। दोनों के बीच दुश्मनी कॉलेज के समय से चली जा रही है। ये दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रद्धानंद कॉलेज के स्टूडेंट थे। तब इनके बीच दुश्मनी की शुरूआत हुई थीं। दिल्ली के बुराड़ी में भी इन दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थीं। 

अब रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर की ये घटना सामने आई, जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds