Delhi-NCR Monsoon: दिल्ली-NCR में मॉनसून ने दी दस्तक, ठंडी हवाओं के साथ हुई बरसात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जून 2022, 05:30 AM Updated: 30 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आखिरकार गुरुवार को राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि गुरुवार को बारिश होने के आसार है।

दरअसल, दिल्ली एनसीआर में बीते दिनों से लोग गर्मी का सामना कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार को मौसम सुहाना हुआ। दिल्ली-NCR में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 

Delhi-NCR में मॉनसून ने दी दस्तक

गुरुवार को एनसीआर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। चिपचिपहाट भरी गर्मी के बाद मौसम सुहाना हुआ। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के भी अलर्ट जारी किए गए है। आज Delhi-NCR में 6 से 7 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 

दिल्ली में 27 डिग्री तापमान दर्ज

Delhi-NCR में आज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। इसके चलते ठंडी हवाएं चली औऱ मौसम में बदलाव दिखे। साथ ही गर्मी से राहत मिली। IMD के मुताबिक अगले कई दिनों के बारिश होने वाली है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि दिल्ली और आस-पास के इलाको में बारिश होने के अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में बारिश हो सकती है। 

इस दिन तक मॉनसून पूरे देश को करेगा कवर

बता दें कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 6 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा। इसके अलावा 1 जुलाई को बादल छाया रहेगा। जबकि ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 जुलाई को भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds