Trending

दिल्ली एलजी ने DDC वाइस चेयरमैन शाह के दफ्तर को किया सील, केजरीवाल से की उनको हटाने की मांग

[nedrick_meta]

एलजी ने किया DDC वाइस चेयरमैन शाह के दफ्तर को सील

दिल्ली के एलजी और दिल्ली सरकार के बीच आये दिन कुछ-न-कुछ विवाद होते रहता है। शुक्रवार, 18 नवंबर को दिल्ली एलजी वीके सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (chief minister Arvind Kejriwal) से दिल्ली के संवाद और विकास आयोग यानि की DDC के उपाध्यक्ष ( Vice Chairman of the Dialogue and Development Commission) जैस्मीन शाह (Jasmine Shah) को हटाने की मांग की। जैस्मीन शाह पर कथित रूप से अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, दिल्ली में शामनाथ मार्ग स्थित शाह के कार्यालय को सील करने का आदेश भी दिया है। गौरतलब है कि केजरीवाल DDC के अध्यक्ष हैं।

Also read- केजरीवाल और ओवैसी के आने से मिल सकती है गुजरात चुनाव को नई दिशा, भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर

आधिकारिक काम करने से किया निलंबित 

उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को यह भी निदेश दिया है की DDC के उपाध्यक्ष शाह को  कोई भी आधिकारिक काम करने ना दिया जाये। यहां तक की DDC के उपाध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े किसी भी “विशेषाधिकार और सुविधाओं” को शाह के लिए तत्काल रूप से निलंबित कर दिया जाये। 

दिल्ली एलजी ने DDC वाइस चेयरमैन शाह के दफ्तर को किया सील, केजरीवाल से की उनको हटाने की मांग — Nedrick News

सील किया DDC उपाध्यक्ष का कार्यालय 

अपने निर्देश  में एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली में 33, शामनाथ मार्ग पर वाइस चेयरमैन, DDC के कार्यालय कक्ष को सील करने के लिए कहा है। 

Also read- TMC नेता गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की अभद्र टिप्पणी, कहा राष्ट्रपति दिखते कैसे हैं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds