Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने 2,500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। अगर आप भी दिल्ली के निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं,
तो अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
5,110 करोड़ का बजट आवंटित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ (Delhi Lakshmi Yojana) का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लॉन्च की गई इस योजना का लक्ष्य दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए सरकार ने 5,110 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
किसको मिलेगा योजना का लाभ
आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility)योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी। महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली की निवासी हो और दिल्ली की रजिस्टर्ड वोटर हो। परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। वह अपने परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए।
किसे नहीं मिलेगा लाभ
आयकर दाता (Income Tax Payers), सरकारी कर्मचारी, पीएसयू कर्मचारी, जीएसटी फाइल करने वाले, 3 से अधिक बच्चों वाली महिलाएं और जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन (कार) है या जिनका बिजली बिल पिछले 12 महीनों में 2,400 यूनिट से अधिक रहा है, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी हैं:
- दस्तावेज (Mandatory): पहचान के लिए आधार कार्ड, दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर बिल्कुल सही हैं।
- 10 साल का निवास प्रमाण पत्र (कोई एक): दिल्ली वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या गैस बिल की कॉपी।
- आयु का प्रमाण (कोई एक): जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड।
- बैंक खाता: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट की पासबुक।
- समर्थन पत्र: स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के सांसद (MP) या विधायक (MLA) का हस्ताक्षरित एंडोर्समेंट पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
घर बैठे करें आवेदन
आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन आसान चरणों में आवेदन कर सकते हैं:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल delhi.gov.in पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन शुरू करें: होमपेज पर ‘Apply / Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सिटीजन लॉगिन: खुलकर आए Citizen Login पेज पर ‘Register Now’ पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें: Applicant Registration Form में अपना आधार नंबर, आधार में छपा नाम, लिंग (Gender) और जन्मतिथि भरें।
- आईडी जनरेट करें: कैप्चा कोड डालकर ‘Continue’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी Registration ID और Password बन जाएगा।
- लॉगिन और फॉर्म भरें: अब अपनी नई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब दें और अपनी निजी व परिवार के सदस्यों की जानकारी भरें।
- बैंक और दस्तावेज अपलोड: बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज व सांसद/विधायक का हस्ताक्षरित पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट करें: पूरे आवेदन को ध्यान से रीव्यू (Preview) करें और Submit बटन पर क्लिक करें। भविष्य के लिए अपनी Acknowledgment Receipt डाउनलोड कर लें।
Payment Options
सरकार लाभार्थियों को 2500 की राशि प्राप्त करने के लिए दो विकल्प दे रही है:
- विकल्प 1: 1,500 प्रति माह आपके बैंक खाते में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में जमा होंगे और 1,000 आपके सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे, जिसे आप जरूरी चीजों पर खर्च कर सकती हैं।
- विकल्प 2: 2,500 की राशि को सीधे RD या FD खाते में जमा करवा सकती हैं, जो 3 साल बाद ब्याज समेत एकमुश्त आपको दे दी जाएगी।































