दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर पहरा: दिवाली के बाद भी नहीं छंटा जहरीला स्मॉग, GRAP-3 के बावजूद हवा बेहद खराब| Delhi air pollution AQI

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Delhi air pollution AQI: देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। दिवाली के दिन से शुरू हुआ जहरीले धुएं और स्मॉग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और फिलहाल लोगों को इस आबोहवा से राहत मिलती नहीं दिख रही। हालांकि दिवाली वाली रात के मुकाबले आंकड़ों में मामूली गिरावट आई है, लेकिन 11 नवंबर को भी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी के बिल्कुल ऊपरी छोर पर है और कई इलाकों में स्थिति ‘बेहद खराब’ बनी हुई है।

और पढ़ें: 4 साल बाद फिर रेगुलर होंगे अग्निवीर, तो औसत उम्र वाले तर्क का क्या हुआ? नई नीति पर उठ रहे कई गंभीर सवाल| Agnipath scheme changes update  

दिल्ली के इन इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर| Delhi air pollution AQI

औसत आंकड़ा 299 होने के बावजूद राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद डरावने स्तर पर पहुंच चुकी है।

  • छावला में AQI 388 दर्ज हुआ
  • चांदनी चौक में 377
  • आईआईटी दिल्ली के पास 376
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में 371
  • डीटीयू (DTU) इलाके में 368 रिकॉर्ड किया गया

एनसीआर के बाकी शहरों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। गुरुग्राम में AQI 295, नोएडा में 276, गाजियाबाद में 276 और फरीदाबाद में 275 दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भी वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है।

पटाखों का धुआं और पहले से खराब स्थिति

दिवाली की रात केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI 400 के पार चला गया था, जबकि कुछ निजी एजेंसियों ने दावा किया था कि कई इलाकों में तात्कालिक स्तर 1000 के आंकड़े को भी छू गया था। हालांकि जानकार बताते हैं कि दिवाली से पहले भी राजधानी की हवा 400 के करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन त्योहार की रात हुई आतिशबाजी ने हालात को और गंभीर बना दिया।

ग्रैप-3 लागू, लेकिन सारे दावे साबित हो रहे बेअसर

हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन की तरफ से किए गए दावे जमीन पर असर दिखाते नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली में 1 नवंबर से ही प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कई तरह की पाबंदियां लागू की गई थीं। इसके बाद बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ यानी ग्रैप-3 (GRAP-3) की सख्त बंदिशें भी लगा दी गईं। निर्माण कार्यों पर रोक और कई तरह के प्रतिबंधों के बावजूद प्रदूषण के स्तर में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है और लोग इस दमघोंटू वातावरण में सांस लेने को मजबूर हैं।

और पढ़ें: पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के लिए मक्के की भारी मांग: पोल्ट्री सेक्टर पर बढ़ा संकट, महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन| E20 petrol maize ethanol

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds