इंदिरापुरम: सड़क किनारे युवती की मिली खून से लथपथ लाश, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 15 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम से एक लड़की की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में 14 अप्रैल गुरुवार शाम को एक लड़की की खून से लथपथ लाश मिली। लड़की की उम्र 18 साल के करीब बताई जा रही है। ये पूरा मामला रेप और हत्या से जुड़ा हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक युवती के साथ कुछ लोगों ने रेप की घटना को अंजाम दिया और फिर उसे बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार शाम को पुस्ता रोड पर गांव कनावनी के पास सड़क किनारे खाई में लड़की की लाश मिली। शुक्रवार को मृतक लड़की की पहचान पुतली पुत्री मंटू के रूप में हुई। बताया गया कि वो इंदिरापुरम के आशियाना ग्रीन सोसाइटी के घरों में काम करती थी।

पूरे मामले को लेकर परिजनों की तरफ से पुलिस पर भी लापरवाही बरतने और कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए गए। इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और गाजियाबाद के मोहन नगर से नोएडा जाने वाली रोड को जाम कर दिया। परिजनों के आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई। इंदिरापुरम पुलिस ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरती। परिजनों के मुताबिक इंदिरापुरम पुलिस की ओर से इस मामले पर लापरवाही बरती गई।

हालांकि इसके बाद सीओ इंदिरापुरम मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जिन घरों में युवती काम करती थी, उनसे संपर्क किया जा रहा है। साथ ही साथ मोबाइल की डिटेल्स भी निकाली जा रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds