डीडीएलजे का हॉलीवुड कनेक्शन | DDLJ Hollywood Connection

👤 Rajni | Nedrick News 📍 Ghaziabad 🕒 Published: 09 जून 2026, 07:29 AM 🔄 Updated: 09 जून 2026, 07:29 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

DDLJ Hollywood Connection: बॉलीवुड सिनेमा दशकों से हमारे दिलों पर राज कर रहा है और जब ‘प्यार और रोमांस’ की बात आती है, तो भारतीय फ़िल्मों का कोई मुक़ाबला नहीं है। इतने सालों में बॉलीवुड ने हमें ऐसी यादगार कहानियाँ दी हैं, जिन्होंने न सिर्फ़ बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचा, बल्कि समाज में प्यार के मायने भी बदल दिए।जो आज भी हर पीढ़ी के लिए प्यार की मिसाल बना हुआ है।

और पढ़ें: AI ब्लैकमेलिंग से लेकर 25 लाख की ठगी तक, गाजियाबाद की 5 बड़ी खबरें जो आपको हिलाकर रख देंगी! | Top 5 Ghaziabad News

30 साल बाद भी बरकरार फिल्म का जादू

वही 90 के दशक की सबसे रोमांटिक फ़िल्म ‘DDLJ’—जिसने प्यार के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया। इस फिल्म का जादू 30 साल बाद भी बरकरार है। यह फ़िल्म पिछले तीन दशकों से मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा में लगातार दिखाई जा रही है। फैंस में इस फ़िल्म को लेकर इतना क्रेज़ है कि यह कभी बड़े पर्दे से नहीं हटी। लेकिन क्या आपको इस फ़िल्म के हॉलीवुड कनेक्शन के बारे में पता है? अगर नहीं, तो चलिए इस लेख में ‘DDLJ’ के बारे में वह सच जानते हैं जो इसे हॉलीवुड से जोड़ता है।

हॉलीवुड के ये सुपरस्टार थे डायरेक्टर की पहली पसंद

राज और सिमरन की इस कहानी ने 90 के दशक में रोमांस की नई परिभाषा लिखी। इस फ़िल्म ने यह मिसाल कायम की कि प्यार का मतलब सिर्फ़ घर से भाग जाना नहीं है, सच्चा प्यार तो अपनों का दिल जीतने और उनके आशीर्वाद के साथ एक होने में है। आज भी, राज और सिमरन प्यार करने वाले हर जोड़े के लिए एक आदर्श मिसाल बने हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फ़िल्म के लिए शाहरुख़ खान डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे? जब आदित्य चोपड़ा ने पहली बार इस कहानी के बारे में सोचा था, तो वह एक अलग कल्चर वाली लव स्टोरी बनाना चाहते थे और उन्होंने सोचा था कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ ‘राज’ का रोल निभाएंगे।

लेकिन उनके पिता यश चोपड़ा ने उन्हें यह आइडिया बदलने की सलाह दी। उस सलाह को मानते हुए, कहानी को भारतीय कल्चर को ध्यान में रखकर फिर से लिखा गया और आखिर में यह रोल शाहरुख़ खान को मिला। यह सिर्फ़ सुनी-सुनाई बात नहीं है, काजोल ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया है।

DDLJ का वो आइकॉनिक सीन

टॉम क्रूज़ के अलावा, इस फ़िल्म का एक और बड़ा हॉलीवुड कनेक्शन है: इसका सबसे मशहूर ‘पलट… पलट…’ वाला सीन। इस सीन में, राज सिमरन को दूर जाते हुए देखता है और मन ही मन सोचता है, “अगर यह लड़की मुझसे प्यार करती है, तो वह ज़रूर पीछे मुड़कर देखेगी।” खुद आदित्य चोपड़ा ने अपनी किताब, ‘Aditya Chopra Relives… Dilwale Dulhania Le Jayenge’ में माना है कि शाहरुख खान वाला यह मशहूर डायलॉग और सीन असल में 1993 की हॉलीवुड थ्रिलर फ़िल्म इन द लाइन ऑफ़ फ़ायर से प्रेरित था, जिसमें हॉलीवुड स्टार क्लिंट ईस्टवुड ने बिल्कुल यही लाइन बोली थी।

हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म से लिया ये सीन

अब बात करते है फिल्म का वह मजेदार सीन, जिसमें राज (शाहरुख खान) सिमरन की बुआ को साड़ी चुनने में मदद करता है, वह भी हॉलीवुड से प्रेरित है। यह करीब साल 1957 में आई हॉलीवुड की फेमस कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म ‘Witness for the Prosecution’ के एक सीन से ली गई है।

इतना ही नहीं, आज इस फ़िल्म की लोकप्रियता इतनी ज़्यादा है कि लंदन के मशहूर लीसेस्टर स्क्वायर में हैरी पॉटर और बैटमैन जैसे बड़े हॉलीवुड किरदारों के साथ-साथ राज और सिमरन का भी (Bronze Statue) भी शान से लगाया गया है।

जैसा कि आपनो जाना जिस फिल्म को हम पूरी तरह से ‘देसी’ समझते थे, उसके पीछे हॉलीवुड का कितना बड़ा हाथ था। वैसे, क्या आप शाहरुख खान की जगह टॉम क्रूज को ‘राज’ के रूप में इमेजिन कर सकते हैं?

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds