दलित युवक के साथ दरिंदगी: पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की भी कोशिश हुई!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 10 Jul 2021, 12:00 AM

सरकारों की तरफ से चाहे दलितों के खिलाफ शोषण रुकने और बराबरी का हक देने के कितने भी दावे क्यों ना कर लिए जाए। फिर भी अभी भी दलितों पर अत्याचार की कई दिल दहला देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं, जो सरकारी दावों पर सवाल खड़े करती हैं।

दलित को बेरहमी से मारा

उत्तर प्रदेश से ऐसी ही एक घटना सामने आई हैं, जो आपको झकझोर कर रख देगी। मामला कानपुर देहात के अकबरपुर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर में एक दलित युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। दरिंदगी की हदें तो तब पार हो गई जब उसके प्राइवेट पार्ट तक में डंडा डालने तक की कोशिश हुई। उसके साथ ये बेरहमी सिर्फ प्रेम पसंद के शक में की गई।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

आरोप तो ये भी लग रहे हैं कि जब युवक के पिता इस घटना की शिकायत करने के लिए पहुंचे के पास पहुंचे, तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और उन्हें थाने से भगा दिया गया। साथ ही उन्हें ये भी कहा गया कि इसे यहां से ले जाओ नहीं तो छेड़खानी के मामले में अंदर कर देंगे। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल हुआ कुछ यूं कि कानपुर देहात के पतारी गांव में रहने वाला सरवन नाम का एक शख्स पुताई का काम करता था। वो पास के ही एक गांव में पुताई करने गया था। तब उसकी मुलाकात संजय पाल नाम के एक व्यक्ति की बेटी हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर फोन पर बात होना शुरू हो गई। जब इसके बारे में संजय सिंह को मालूम हुआ, तो उसने अपने बेटी से फोन कराया और उसे गांव में बुलाया। जैसे ही सरवन गांव आया, कुछ लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। उसे इस कदर पीटा गया कि वो बेदम होकर गिर पड़ा। 

इस मामले को लेकर पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने इस दौरान लिखा- ‘किसकी नजर लग गई उत्तरप्रदेश को? ये वीडियो तो किसी वेब सीरीज के भयावह दृश्य से भी अधिक खतरनाक हैं।

 

तूल पकड़ने के बाद दर्ज हुई FIR

हालांकि जब सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ा और घटना का वीडियो वायरल हुआ तो अकबरपुर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने आनन फानन में FIR दर्ज की। लड़की के आरोपी पिता संजय समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR लिखी गई। SO ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds