दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर्स की Full List, रणवीर सिंह से लेकर कृति सेनन तक इन फिल्मी-टीवी सेलिब्रिटीज को मिला सम्मान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 21 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीते दिन रविवार को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 का मुंबई में आयोजन किया गया, जिसमें हर साल की तरह इस बार भी फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के बेहतरीन स्टार्स के  शानदार काम को सराहते हुए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह ने खूब तारीफें बटोरीं थीं। अब उनकी मूवी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा रणवीर सिंह से लेकर कृति सेनन तक कई सेलेब्स को इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह को 83 फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। उनकी ये अवॉर्ड मिमी फिल्म के लिए बना, जिसमें कृति एक सेरोगेट मदर के रोल में नजर आई थीं। 

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की धूम अब तक बरकरार है। इस फिल्म से गाने से लेकर डायलॉग तक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। अब दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी में भी खूब धूम मचाई। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया है। 

मनोज बाजपेयी को द फैमिली मैन के सीजन 2 के लिए बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज अवॉर्ड गया। वहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन को अरण्यक के लिए बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस से सम्मानित किया गया। टीवी सीरियल अनुपमां को टेलीविजन सीरिज ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा और किस फिल्म और स्टार को कौन-सा अवॉर्ड दिया गया, आइए डालते हैं एक नजर विनिर्स की पूरी लिस्ट पर…

– फिल्म ऑफ द ईयर-  पुष्पा फिल्म

– बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (83 फिल्म के लिए)

– बेस्ट एक्ट्रेस-  कृति सेनन (मिमी फिल्म के लिए)

– क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह फिल्म के लिए)

– क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड-  कियारा आडवाणी (शेरशाह फिल्म के लिए)

– बेस्ट फिल्म- शेरशाह फिल्म

– बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष (स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक के लिए फिल्म)

–  फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान- आशा पारेख 

– बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- सतीश कौशिक (कागज फिल्म के लिए)

– बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- लारा दत्ता (बेल बॉटम फिल्म के लिए)

– बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- आयुष शर्मा (अंतिम: द फाइनल ट्रुथ फिल्म के लिए)

– क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म – सरदार उधम फिल्म

– पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर – अभिमन्यु दसानी

– पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस –  राधिका मदान

– बेस्ट डेब्यू – अहान शेट्टी (तड़प फिल्म के लिए)

– बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनदर राउंड

– बेस्ट वेब सीरीज – कैंडी

– बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन-2 के लिए)

– बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस – रवीना टंडन (अरण्यक के लिए)

– टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमां 

– टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्टर- शहीर शेख (कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए)

– टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्ट्रेस- श्रद्धा आर्या (कुंडली भाग्य के लिए)

– टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस – रुपाली गांगुली

– टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – धीरज धूपर

– बेस्ट शॉर्ट फिल्म- पौली

– बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा

– बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर

– बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – जयकृष्ण गुम्म (हसीना दिलरुबा के लिए)

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds