RSS के कच्छे में आग लगाने के पीछे कॉंग्रेस की ये मंशा आई सामने…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 12 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाजपा और कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान

कांग्रेस ने सोमवार 12 सितम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कटाक्ष करते हुए  भारत जोड़ो यात्रा के बीच ट्विटर पर एक जले हुए खाकी पैंट की तस्वीर पोस्ट की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच घमासान शुरू हो गई। इसके बाद भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की यह ‘भारत जोड़ो यात्रा नहीं है बल्कि यह आग लगाओ यात्रा है’। उन्होंने आगे कांग्रेस से पूछते हुए कहा कि कांग्रेस को आग से इतना प्यार क्यों है?

कोंग्रस का ट्वीट

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार को ट्वीट करके कहा कि “भाजपा और RSS द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करने के लिए हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है। हमें देश को इन नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना है, हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। #भारतजोड़ो यात्रा।”

भाजपा ने किया पलटवार

भाजयुमो अध्यक्ष और लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसे आग में घी डालने जैसा बताते हुए कहा कि वह इसे कांग्रेस द्वारा हिंसा का आह्वान मानते हैं। तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और 2002 में गोधरा कांड में कांग्रेस की कथित संलिप्तता को याद भी करवाया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 1984 में राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में आग लगाई थी, जबकि 2002 में 59 कारसेवकों को जला कर मार दिया था। कांग्रेस का ये आग लगाने वाला स्वभाव फिर से एक बार जागृत हो रहा है।
संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरते हुआ कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर नफरत की आग फैला रहे हैं और इसका खुलासा भाजपा ने किया है। पात्रा ने आगे कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा अभी केरल में है, संघ के कितने कार्यकर्ताओं की हत्या यहां हुई है और होती रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस विवादित ट्वीट के जरिए वहां के आतकवादियों को सन्देश भेजा है। क्या यह भारत जोड़ो है ? नहीं, बल्कि यह कांग्रेस की आग लगाओ यात्रा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट पहली बार नहीं किया है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिए पूरे भारत में कैरोसीन छिड़कने का काम किया है, अब सिर्फ एक माचिस की तीली की जरूरत है और पूरे भारत में आग लग जाएगी। राहुल गांधी ने अग्निवीर के समय भी कहा था हिन्दुस्तान में आग लगा देनी चाहिए। इनको आग से इतना प्यार क्यों है?
क्या है राहुल की भारत जोड़ो यात्रा?
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की है जो12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी, यह जम्मू और कश्मीर से तमिलनाडु में कन्याकुमारी तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी। यह एक पैदल यात्रा है जिसे राहुल गाँधी एवं कांग्रेस के और भी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता तय करेंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds