'सत्ता में आई सरकार तो लेंगे एक्शन…' हरिद्वार धर्म संसद पर Harish Rawat का बड़ा बयान

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर-प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) की लहर जोरों पर है।  ऐसे में उत्तराखंड में एक नाम है जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) की। हरीश रावत अपने कुछ बयानों की वजह से इस वक्त काफी चर्चाओं में बने हैं। हरीश रावत ने हाल ही में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2022 चुनाव के बाद अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो हरिद्वार में हेट स्पीच (Haridwar Hate Speech) मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले दिनों कुछ वीडियो वायरल हुए थे. जो हरिद्वार में हुए धर्म आयोजन से जुड़े थे। इसमें एक समुदाय के लिए हेट स्पीच दिए गए थे। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, जिनमे यति नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम रिज़वी शामिल थे। 

अब इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए हरीश रावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस के सरकार बनाते ही इस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। यही नहीं, रावत ने उत्तराखंड कांग्रेस में कलह से इनकार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है।

गौरतलब है कि बुधवार को हरीश रावत के एक सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। रावत पिथौरागड़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। 

वहीं बीजेपी से निकाले गए हरक सिंह रावत की कांग्रेस में की कोशिश में हैं, लेकिन हरीश रावत इसमें बाधा बने हुए हैं। हरक के माफी मांग लेने के बाद हरीश रावत कह चुके हैं कि छोटे भाइयों की गलतियों को माफ करना पड़ता है। यही नहीं, हरीश रावत हर बार यही बात दोहरा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी और आलाकमान को ही हरक की वापसी पर फैसला लेना है, उन्हें नहीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds