40% महिला, 40 युवा…कुछ ऐसी है यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 13 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। यूपी चुनाव के मैदान में कांग्रेस इस बार ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ उतरी हुई है। यूपी चुनावों में इस बार कांग्रेस का मेन फोकस महिलाओं पर है। पार्टी खासतौर पर इस बार महिलाओं को काफी तवज्जो दे रही है। कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची में ऐसा देखने को भी मिल रहा है। 

कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी है। इस दौरान 50 महिला कैंडिडेट को पार्टी ने चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया। लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव की हमारी प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया। उनको हमने मौका दिया कि वो अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वो हासिल करें।

 

बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो भी कांग्रेस से टिकट। वहीं NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा आशा वर्कर पूनम पांडेय को टिकट मिला है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। एटा से गुंजन मिश्रा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

इसके अलावा सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds