ये एक शब्द बोलकर बुरी फंस गई Munmun Dutta, माफी मांगने के बाद भी कम नहीं हो रही मुश्किलें, दर्ज हुई शिकायत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 मई 2021, 12:00 AM Updated: 11 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता विवादों में घिर गई है। दरअसल, मुनमुन की हाल ही में वीडियो सामने आई थी, जिसमें उन्होंने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। वहीं यही से मुनमुन की मुश्किलें बढ़ना शुरू हुई। 

बीते दिन सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार करने की मांग भी उठी थी। इस पूरे विवाद को तूल पकड़ता देख उन्होंने माफी भी मांग ली, लेकिन बबीता जी की मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। अब उनके खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हो गया। ये पूरा मामला क्या है, आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं…

इस वीडियो को लेकर मचा बवाल

हाल ही में मुनमुन दत्ता की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वो जातिसूचक टिप्पणी करती नजर आई। मुनमुन वीडियो में मेकअप पर बोलते हुए ये कहती नजर आई कि लिप टिंट को हल्का सा ब्लश की तरह लगा दिया है, क्योंकि मैं यूट्यूब पर आने वाली हूं, मैं अच्छा दिखना चाहती हूं। आगे मुनमुन ने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मैं ऐसा नहीं दिखना चाहती। 

गिरफ्तार करने की मांग

इसको लेकर ही पूरा विवाद हो रहा है। मुनमुन के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दर्ज हुई है। ये शिकायत वकील एवं दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने हांसी पुलिस अधीक्षक के समक्ष दायर की। शिकायत में ये कहा गया कि मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी की, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति को अपमानित करते हुए ‘भंगी’ शब्द का इस्तेमाल किया।

शिकायत में कहा गया कि मुनमुन ने अनुसूचित जाति के लोगों को अपमान करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया और पूरे दलित समाज को अपमानित करने के लिए किया है। 

शिकायत में आगे कहा गया कि उन्होंने जिस इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो जारी किया, उसमें लाखों सदस्य हैं। इस वीडियो को देखकर समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई, बेइज्जती महसूस हुई। इसलिए मुनमुन दत्ता के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

मुनमुन मांग चुकी हैं माफी

वैसे इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट करते हुए माफी भी मांगी थीं। उन्होंने लिखा था- “ये एक वीडियो के संदर्भ में है, जिसे मैंने कल पोस्ट की थी। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। ये अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं किया गया था।”

मुनमुन ने आगे सफाई देते हुए कहा- “मेरी भाषा के अवरोध के कारण, मुझे सही मायने में शब्दे के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी। एक बार जब मुझे इसके अर्थ से अवगत कराया गया तो मैंने तुरंत वो भाग को निकाल दिया। मेरा हर जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हूं। मैं ईमानदारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं, जो शब्द के उपयोग से अनजाने में आहत हुए हैं और मुझे उसके लिए खेद है।”

भले ही मुनमुन ने सफाई देते हुए माफी मांग ली हो, लेकिन अभी भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई। देखना होगा कि आगे ये मामला क्या मोड़ लेता है…

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds