वो सितारे जिन्होंने प्यार में पागल होने के बाद भी घरवालों की खातिर की अरेंज मैरिज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 12 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में शादियों की धूम कुछ अलग ही होती हैं! लेकिन इन शादियों में भी कुछ ट्विस्ट होता हैं। फिल्मीजगत में सितारों का एक दूसरे को डेट करना और शादी करना काफी आम है, लेकिन कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार भी हैं जिन्होंने प्यार तो किया लेकिन अपने मां बाप की पसंद को बनाया अपना हमसफर। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बताएंगे…

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड के टॉप स्टार में से एक हैं। फिल्मो के साथ साथ शाहिद अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। फिल्मो में आने के बाद शाहिद कपूर का नाम उनकी पहली फिल्म की कोस्टार अमृता राव के साथ जुड़ा था। इसके बाद फिल्मफ़िदा के समय शाहिद और करीना कपूर करीब आए। कहा तो ये भी जाता हैं की करीना को पहले ही शहीद से प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। खबरें तो ये भी थी की जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई। करीना के बाद शाहिद का नाम प्रियंका चोपड़ा औरविद्या बालन के साथ जुड़ा था, मगर सभी अफेयर्स को पीछे छोड़कर 2015 में शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली। मीरा शाहिद के पिता पंकज कपूर की पसंद थी। अब शाहिद दो बच्चों के पिता हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित जो कभी बॉलीवुड  पर राज किया करती थी। शाहरुख से लेकर सलमान तक के साथ काम कर चुकी माधुरी के जलवे आज भी बरकरार हैं। माधुरी ने बॉलीवुड से दूर अपनी दुनिया बसाई हैं, लेकिन उन्हें उन लोगों में गिना जाता है जिनकी प्रेमकहानी रह गई अधूरी। 90 के दशक में बॉलीवुड के गलियारों में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी काफी चर्चा में थी। फिल्म खलनायक से ही दोनों करीब आए और काफी लंबे समय तक दोनों साथ में रहे। हालांकि संजय दत्त शादीशुदा थे, लेकिन वो अपनी पत्नी से अलग रहते थे, और इससे माधुरी को कोई दिक्कत नहीं हुई। फिर 1993 मुंबई बॉम्ब बलास्ट में संजय दत्त का नाम आने के बाद माधुरी ने संजय दत्त से किनारा कर लिया। फिर 1999 में माधुरी ने अमेरिका के डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली। डॉ नेने उनकी मां की पसंद हैं। माधुरी दीक्षित के दो बच्चे भी हैं।

गोविंदा 

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर गोविंदा ने फिल्मों में कई लड़कियों के साथ रोमांस किया। बरसों तक बॉलीवुड को अपनी ताल पर नचाने वाले 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा। गोविंदा को फिल्म इलज़ाम की हिरोइन नीलम कोठारी से प्यार हो गया था। गोविंदा नीलम को लेकर इस कदर पोजेसिव थे कि वो नीलम को किसी और के साथ फिल्म में नहीं देख सकते थे। लेकिन गोविंदा की मां नहीं चाहती थी की वो नीलम से शादी करें। उनकी मां ने उनसे बिना पूछे ही उनकी शादी सुनीता से तय कर दी। फिर क्या था… मां का फरमान कोई कैसे ठुकरा सकता हैं। बस यही से नीलम और गोविंदा की प्यार की पतंग कट गई। इस शादी को उन्होंने सबसे छुपाकर रखा और बेटी होने के बाद इसका खुलासा किया। 

विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा ऐश्वर्या राय से अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। खबरों की माने तो विवेक गुरप्रीत गिल के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। ये दोनों साल 2000 में रिलेशन में आए थे। दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई। सोर्सेस की मानें तो गुरप्रीत मुंबई के ताज होटल अटैक में शामिल थी। लेकिन विवेक ऑबरोय तब ज्यादा हाइलाइट हुए जब 2003 में फिल्म ‘क्यूं हो गया न’ की शूटिंग के दौरान उनकी और उनकी को स्टार ऐश्वर्या राय के बीच करीबियां बढ़ने लगी थी। तब तो शायद विवेक को भी नहीं पता था कि वो किससे पंगा ले रहे है। विवेक का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन ऐश्वर्या से नाम क्या जुड़ा, विवेक का करियर बर्बाद होने लगा। कहते है कि सलमान खान का हाथ विवेक के करियर को खत्म करने में था। विवेक ऑबरोय ने आखिरकार अपने अन सक्सेसफुल लव स्टोरीज के बाद 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी कर ली। विवेक के दो बच्चे बेटा विवान वीर ओबराय और एक बेटी अमाया निर्वाण ओबराय हैं।

नील नितिन मुकेश

एक्टर नील नितिन मुकेश ने उस वक्त सभी को चौंका दिया था। जब उन्होंने अपने माता, पिता की मर्जी से शादी की। लोगों को हैरानी हुई थी क्योंकि नील नितिन का नाम एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों के अफेयर्स के चर्चे जोरों पर थे, लेकिन 2017 में नील में अपने घरवालों की पसंद से रूक्मिनी सहाय से शादी कर ली, और नील इस वक्त एक बेटी के पिता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds