क्या सच में 3 बार दूल्हा बने ये एक्टर्स? इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा हैं Aamir Khan का भी नाम

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 04 जून 2026, 03:35 PM Updated: 04 जून 2026, 03:35 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Aamir Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कोई एक्टर तीसरी शादी करने जा रहा हो, लेकिन अब चर्चा है कि इस लिस्ट में आमिर खान भी शामिल होने वाले हैं। ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर अकेले ऐसे एक्टर नहीं हैं? बॉलीवुड के कई ऐसे बड़े सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने प्यार पर कभी भरोसा नहीं खोया और एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शादियां कीं।

और पढ़ें: कहीं एनकाउंटर, कहीं पानी में बीमारी! 5 बड़ी खबरों ने हिलाया शहर | Top 5 Ghaziabad News

Aamir Khan की दो शादियां

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को तीसरी शादी करने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर ने पहले साफ किया था कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। मनोरंजन जगत के गलियारों में इन दिनों यह खबर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

अगर आमिर खान तीसरी शादी करते हैं, तो वह बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने अपनी जिंदगी में तीन या उससे ज्यादा शादियां की हैं। फिलहाल पहले हम बात करेंगे आमिर खान की, जो अपनी तीसरी शादी को लेकर इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। तो चलिए आमिर खान की पिछली दो शादियों के बारे में जानते हैं।

आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जो उनकी पड़ोसी और बचपन की दोस्त थीं। आमिर ने साल 1986 में अपने 21वें जन्मदिन (Birthday) पर रीना से सीक्रेट कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है। रीना और आमिर के दो बच्चे हैं आइरा खान और जुनैद खान। करीब 16 साल तक साथ रहने के बाद, साल 2002 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

पहली शादी टूटने के बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है। हालांकि, 15 साल तक साथ रहने के बाद साल 2021 में इन दोनों ने भी अलग होने का फैसला कर लिया।

दोनों ही पत्नियों से अलग होने के बावजूद, आज भी उनके बीच काफी मजबूत और दोस्ताना रिश्ते हैं। आमिर खान अपनी दोनों शादियों के टूटने की मुख्य वजह अपने ‘बिजी’ करियर और परिवार को ज्यादा समय न दे पाना बताते हैं।

Sanjay Dutt ने भी रचाई 3 शाादियां

बॉलीवुड के ‘मुन्नाभाई’ यानी संजय दत्त की, जिनकी लव लाइफ किसी फिल्मी सिनेमा से कम नहीं रही है। संजय दत्त की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, और उन्होंने अपनी लाइफ में तीन बार शादी की।
संजय दत्त ने पहली शादी साल 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम त्रिशाला दत्त है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, साल 1996 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से ऋचा का निधन हो गया, जिसने संजय को पूरी तरह तोड़कर रख दिया था।

इस गहरे दुख से उबरने के बाद, संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी में रिया पिल्लई आईं। दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और साल 2008 में दोनों का कानूनी तौर पर तलाक हो गया।

इसके बाद संजय दत्त की जिंदगी में एंट्री हुई मान्यता दत्त की। मान्यता ने संजय के सबसे मुश्किल दौर में उनका साथ दिया। साल 2008 में दोनों ने शादी कर ली और आज वे अपने दो जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के साथ एक बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। मान्यता को संजय दत्त की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।

Kishore Kumar ने की थी 4 शादियां

इस लिस्ट में अगला नंबर है लीजेंड्री सिंगर और एक्टर किशोर कुमार का, जिनकी आवाज का जादू आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशोर दा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे? उन्होंने अपनी जिंदगी में 4 शादियां की थीं।

किशोर कुमार ने अपनी पहली शादी साल 1950 में बंगाली सिंगर और एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता से की थी। इस शादी से उनका एक बेटा हुआ-अमित कुमार, जो खुद एक मशहूर सिंगर हैं। हालांकि, करीब 8 साल बाद साल 1958 में इन दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद किशोर कुमार की जिंदगी में आईं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा मधुबाला। दोनों ने साल 1960 में शादी कर ली। कहा जाता है कि इस शादी के लिए किशोर दा ने अपना धर्म तक बदल लिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मधुबाला गंभीर रूप से बीमार हो गईं और साल 1969 में उनका असमय निधन हो गया।

मधुबाला के जाने के बाद, किशोर कुमार (Kishore Kumar)  ने साल 1976 में एक्ट्रेस योगिता बाली से तीसरी शादी की। मगर यह रिश्ता बेहद छोटा रहा और महज दो साल के भीतर, यानी 1978 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 1980 में किशोर दा ने खुद से उम्र में काफी छोटी एक्ट्रेस लीना चंदावरकर से चौथी और आखिरी शादी की। लीना से उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम सुमित कुमार है। किशोर कुमार के आखिरी समय (1987) तक लीना उनके साथ रहीं।

तो ये थे बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने अपनी जिंदगी में प्यार और हमसफर की तलाश में कई उतार-चढ़ाव देखे। Aamir Khan की तीसरी शादी की उड़ती खबरों ने एक बार फिर इस चर्चा को गर्म कर दिया है कि दिल का रिश्ता किस्मत से तय होता है। चाहे वह संजय दत्त की जिंदगी के मुश्किल दौर में मान्यता का साथ हो, या किशोर दा की जिंदगी के अलग-अलग रंग-इन सभी कहानियों से एक बात साफ है कि जिंदगी में चाहे कितने भी मोड़ आएं, इंसान को प्यार और एक नई शुरुआत करने की उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds