बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट: कुनिका सदानंद से छीनी कप्तानी, सलमान खान ने घरवालों को दिया झटका

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 सितम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 01 सितम्बर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Big twist in Bigg Boss: ‘बिग बॉस 19’ ( Bigg Boss 19) के बीते एपिसोड में घरवालों को अपना पहला कैप्टन मिल गया। घर का पहला कैप्टन बनने के दावेदार अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj), अशनूर कौर (Ashnoor kaur) और कुनिका सदानंद (Kunnika Sadananda) थे। घर की कमान संभालने के लिए तीनों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। इसी बीच बिग बॉस वीकेंड वार (Weekend War) से एक खबर आई है जहाँ कुनिका सदानंद से सिर्फ़ 2 दिन में ही कप्तानी छीन ली गई है। तो चलिए इस लेख में आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कुनिका सदानंद से छीनी गई कप्तानी

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर से शुरू हो गया है। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर खूब देखा जा रहा है। अब तक इसके कई एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जिनमें खूब हंगामा देखने को मिला है। कभी बेड के लिए तो कभी नॉमिनेशन और कैप्टेंसी टास्क के लिए कंटेस्टेंट आपस में लड़ते नजर आए। इस बार सलमान खान के शो में 16 लोगों ने हिस्सा लिया था। शो में कुछ टीवी स्टार्स, बॉलीवुड स्टार्स और इंफ्लुएंसर्स भी शामिल हैं, जिन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। वही हाल ही में वीकेंड वार में देखा गया है कि सलमान खान द्वारा कुनिका सदानंद से कप्तानी वापस ले गयी है।

बिग बॉस लाइव फीड के मुताबिक, हाल ही में बिग बॉस के घर में खूब झगड़े और गुस्सा देखने को मिला। जिसे कुनिका सदानंद बतौर कैप्टन संभाल नहीं पा रही थीं. ऐसे में बिग बॉस ने फैसला लिया कि कुनिका अब घर की कैप्टन नहीं रहेंगी। दरअसल, बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को दो विकल्प दिए थे। पहला, घरवाले कुनिका को कैप्टन बना सकते हैं। दूसरा इम्युनिटी पा सकते हैं।  तो ज्यादातर घरवालो ने कुनिका सदानंद को वोट दिए थे। लेकिन अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।

तान्या को दी सलमान से सलाह 

इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने तान्या और असनूर को घरवालों के सामने आमने-सामने लाकर सभी घरवालों से पूछा कि इन दोनों में से कौन खुद को सबसे बेहतर मानती है। तब कुछ घरवालों ने तान्या का नाम लिया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सलमान ने तान्या को ज़मीन से जुड़े रहने की सलाह दी। वही तान्या मित्तल, जिन्हें शो में बार-बार हाइलाइट किया जा रहा है। शो की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि घरवाले उन्हें ‘बॉस’ या ‘मैम’ कहकर बुलाएं। इस वजह से नेटीजन्स ने उन्हें इरिटेटिंग बताया।

लेकिन शो में उन्होंने जो बातें कहीं, वो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। पहले दिन से ही तान्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जाने लगा। एक एपिसोड में तान्या ने साफ तौर पर कहा था कि उन्हें ‘बॉस’ कहलाना पसंद है। उन्होंने कहा कि उनका छोटा भाई भी उन्हें ‘बॉस’ कहता है. इससे घरवाले और दर्शक हैरान हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं को सम्मान आसानी से नहीं मिलता, बल्कि मांगना पड़ता है। जब घर की कुनिका ने इस बयान पर आपत्ति जताई तो तान्या ने जवाब दिया कि वो सम्मान पाने के लिए 50 साल की उम्र तक इंतजार नहीं कर सकतीं। इस अजीबोगरीब तर्क ने दर्शकों को हैरान कर दिया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds