श्रीराम मंदिर बनने तक शादी न करने का संकल्प लेने वाले भोजपाली बाबा को आया अयोध्या से निमंत्रण

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 21 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण आखिरी चरण में हैं और 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी इस नए मंदिर का शुभारंभ करेंगे साथ ही उनके ही हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. वहीँ इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जहाँ ट्रस्ट ने 3,000 वीवीआईपी समेत 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है तो इसी बीच ट्रस्ट की ओर से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे भोजपाली बाबा को अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है . वहीं समारोह का निमंत्रण पाकर वो बहुत खुश है और इस खुशी की वजह बड़ी ही दिलचस्प है.

Also Read- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई हस्तियों को मिला निमंत्रण, VVIP और संतों समेत 7 हज़ार लोग होंगे शामिल. 

भोजपाली बाबा ने अविवाहित रहने का लिया था संकल्प 

दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे भोजपाली बाबा ने संकल्प लिया था कि जब तक भव्य राम मंदिर नहीं बनेगा तब तक अविवाहित रहेंगे. वहीं अब बाबा का संकल्प पूरा हो गया राम मंदिर मंदिर बनकर तैयार हो रहा है और 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वो भी शामिल होंगे और गांव वाले उन्हें अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

21 साल की उम्र में लिया था संकल्प 

भोजपाली बाबा 21 साल की उम्र में कर सेवकों के साथ अयोध्या गए थे तभी से उन्होंने भव्य श्री राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था. दर्शन शास्त्र और एक अन्य विषय में MA करने के साथ ही उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है. भोजपाली बाबा का परिवार संघ की पृष्ठभूमि का है. बचपन से ही उन्होंने देश भक्ति के लिए कार्य किए हैं. 1992 में भोजपाली बाबा राम मंदिर को लेकर कारसेवकों के साथ अयोध्या गए थे.

वहीँ इस दौरान बाबा ने 21 साल में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर अविवाहित रहने का संकल्प लिया और सनातन धर्म के लिए संन्यासी बन गए. वहीं जब बाबा ने परिवार छोड़ा तो उनकी मां ने रोकने की कोशिश की थी, पर बाबा नहीं रुके और घर से निकल गए. बाबा ने तीन बार नर्मदा परिक्रमा की है. परिक्रमा के दौरान उनकी माता जी का निधन हो गया था, पर वे अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हुए कि परिक्रमा अधूरी रह जाती.

मिलानपुर गांव में रहते हैं भोजपाली बाबा 

भोजपाली बाबा पिछले 10 साल से बैतूल के मिलानपुर गांव में हैं और मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं. बाबा विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री हैं और सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं. इसी के साथ अब रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा देखने का सपना साकार होते देखा बाबा भोजपाली इस बात से खुश हैं कि भव्य राम मंदिर बन गया है और अब उनका संकल्प भी पूरा हो जायेगा.

Also Read- राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने किया अनुरोध, प्राण प्रतिष्ठा में ना आए आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी. 

 

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds