मिलिए देश की पहली प्रेग्नेंट होस्ट से…सोच बदलने आ रही हैं Bharti Singh!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 19 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मजाकिया अंदाज से सबको हंसाने आई हैं। भारती इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को इंजॉय कर रही हैं। वो मां (Bharti Singh Pregnant) बननी वाली हैं। इसके साथ ही भारती कलर्स पर आ रहे नए रिएलिटी शो हुनरबाज (Hunarbaaz on Colors) को भी होस्ट करती नजर आईं। अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ भारती हुनरबाज शो को होस्ट करेगीं। इसके साथ ही भारती सिंह पहली प्रेग्नेंट होस्ट (First Pregnant Host) बनने को तैयार हैं। 

कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताया है। अपने अपकमिंग शो के प्रोमो में भारती ने ये बात कही। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें भारती सिंह शूटिंग के लिए तैयार होते हुए दिख रही हैं। 

इसमें भारती खुद को भारत की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताते हुए कहती हैं कि वो जमाना गया, जब प्रेग्नेंसी में महिलाएं घर में बैठती थीं। हमारी मम्मियां कई तरह की रोक लगाते हुए कहती हैं कि ये मत करो। ऐसा मत करो। घर बैठकर आराम करो। लेकिन मैं अपनी मम्मी के साथ ही देश की सभी मम्मियों की सोच बदलना चाहती हूं।’ आगे भारती ने ये भी मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि चैनल तीन लोगों को काम करवा रहा, लेकिन पैसे सिर्फ दो के ही दे रहा है। 

प्रोमों के कैप्शन में लिखा गया- ‘हुनरबाज के मंच पर आ रहे हैं देश के पहले प्रेग्नेंट एंकर्स। अपनी जी तोड़ मेहनत से भारती बदल रही है पूरे देश की सोच को।’

 

भारती सिंह के हसबैंड और को-होस्ट हर्ष लिंबाचिया प्रेग्नेंसी में अपनी वाइफ के काम करने पर थोड़े चिंतित है। उनका कहना हैं कि थोड़ा डर तो है, क्योंकि शो भी थोड़ा हटकर है। भारती भी शो को लेकर थोड़ी चिंतित और थोड़ी एक्साइटेड हैं। भारती कहती हैं कि पहला दिन है, एक बार शूटिंग हो जाएगी तो चिंता खत्म हो जाएगी। 

बता दें कि कलर्स टीवी पर हुनरबाज देश की शान रिएलिटी शो 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। हर शनिवार-रविवार को शो रात 9 बजे आया करेगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds