Betul Murder Case: क्रिकेट विवाद में बीच-बचाव करने गए मोहित की बेरहम हत्या, परिवार में मातम

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Betul Murder Case: रविवार शाम बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र के कत्ल ढाना इलाके में क्रिकेट खेलने के विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हाउसिंग बोर्ड में लिपिक 27 वर्षीय मोहित गोहे बीच-बचाव करने गए और बेरहम मारपीट का शिकार हो गए। उन्हें बैट और डंडों से इतनी बुरी तरह पीटा गया कि अस्पताल ले जाते समय उनकी जान नहीं बच सकी।

और पढ़ें: Patna Shambhu Girls Hostel: 15 हजार की नौकरी से करोड़ों का मालिक बना शंभू गर्ल्स हॉस्टल संचालक, NEET छात्रा की मौत ने खोले कई राज

बीच-बचाव का भारी खामियाजा (Betul Murder Case)

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब मोहल्ले के बड़े ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी बीच छोटे ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर भी पत्थर गिरने लगे। मोहित की मां ने आंसू बहाते हुए बताया, “बड़े ग्राउंड के बच्चे झगड़ने लगे थे। मैंने अपने बेटे से कहा कि पत्थर आ रहे हैं, छोटे बच्चों को लग जाएगा। तभी मोहित उठे और बोले कि मैं देखता हूं। तभी दो लड़के आए और मेरे बेटे पर हाथ उठाने लगे। जब मोहित ने उन्हें रोका तो उन्होंने बैट से हमला कर दिया। दो-तीन वार किए, सिर फट गया और बहुत खून बहा। कोई बचाने नहीं आया, सब देखते रहे।”

पारिवारिक दुख और हताशा

दो साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी और उनके पीछे एक मासूम बेटा और पत्नी प्रीति शोक में डूबी हैं। उनके पति ने रोते हुए बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की थी, लेकिन तब तक मोहित गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। घायल मोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उन्हें भोपाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव सोमवार को बैतूल लाया गया।

झगड़े के मुख्य आरोपी फरार

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि झगड़े में शामिल दीपक धुर्वे और पुनीत कहारे नामक युवक आपस में भिड़े थे। मोहित बीच-बचाव करने गए तो उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, दीपक पहले भी धारा 307 (हत्या के प्रयास) का आरोपी रह चुका है, जबकि पुनीत के खिलाफ भी कई अपराध दर्ज हैं। दोनों आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

मोहल्ले में दहशत का माहौल

घटना के बाद मोहल्ले में शोक और तनाव का माहौल है। पड़ोसी और स्थानीय लोग घटना की निंदा कर रहे हैं। मोहित की हत्या ने पूरे इलाके में डर और चिंता फैला दी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें: Bihar Kathavachak Arrested: दरभंगा में कथावाचक की गिरफ्तारी से हड़कंप, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds