Best Course After 12th: 12वीं के बाद क्या पढ़ें ताकि मिले हाई सैलरी और करियर भी बने मजबूत?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Best Course After 12th: 12वीं की परीक्षा खत्म होते ही लाखों स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि अब आगे क्या? कौन-सा कोर्स चुना जाए जिससे करियर सुरक्षित रहे, सैलरी अच्छी मिले और भविष्य में पछतावा न हो। अक्सर देखा जाता है कि कई छात्र दोस्तों की देखा-देखी या परिवार के दबाव में फैसला कर लेते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में 2026 को ध्यान में रखते हुए सही कोर्स चुनना बेहद जरूरी हो गया है।

और पढ़ें: Banking-SSC-Railways Exam Preparation: नौकरी के साथ भी होगी तैयारी! मैथ की आसान ट्रिक से पास करें बैंक, SSC और रेलवे

2026 में डिमांड वाले कोर्स क्यों हैं खास? (Best Course After 12th)

आज का जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है। टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, मैनेजमेंट और डेटा जैसे सेक्टर्स में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि 12वीं के बाद कोर्स चुनते समय सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि उसके स्कोप और सैलरी पैकेज पर भी ध्यान देना जरूरी है।

12वीं के बाद 2026 के टॉप हाई सैलरी कोर्स

रिपोर्ट्स और करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में ये कोर्स स्टूडेंट्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं—

  • BTech (इंजीनियरिंग):
    PCM स्टूडेंट्स के लिए यह आज भी सबसे पसंदीदा विकल्प है। IITs, NITs और BITS जैसे संस्थानों से पढ़ाई करने पर शुरुआती सैलरी 6 से 12 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है।
  • MBBS (मेडिकल):
    PCB स्ट्रीम वालों के लिए मेडिकल फील्ड हमेशा से मजबूत रहा है। AIIMS, JIPMER जैसे कॉलेजों से MBBS करने पर 8 से 15 लाख रुपये तक की शुरुआती कमाई संभव है।
  • BBA + MBA (इंटीग्रेटेड):
    कॉमर्स स्टूडेंट्स के बीच यह कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। IIM इंदौर, NMIMS जैसे संस्थानों से पढ़ाई करने पर मैनेजमेंट फील्ड में शानदार ग्रोथ मिलती है।
  • BCA + MCA:
    टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह कोर्स अच्छा विकल्प है। IT सेक्टर में 5 से 10 लाख रुपये सालाना तक सैलरी मिल सकती है।
  • लॉ (BA LLB / BBA LLB):
    किसी भी स्ट्रीम के छात्र यह कोर्स चुन सकते हैं। NLU और DU जैसे कॉलेजों से लॉ करने पर कॉरपोरेट और लीगल फील्ड में अच्छे मौके मिलते हैं।
  • डिजाइन (BDes):
    क्रिएटिव स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन एक शानदार करियर बन सकता है। NID, NIFT और IIT बॉम्बे जैसे संस्थानों से पढ़ाई करने पर अच्छी सैलरी और पहचान मिलती है।
  • डेटा साइंस और AI:
    यह कोर्स 2025 का सबसे ट्रेंडिंग ऑप्शन माना जा रहा है। IIIT हैदराबाद और IIT मद्रास जैसे संस्थानों से पढ़ाई करने पर 6 से 14 लाख रुपये तक की शुरुआती सैलरी मिल सकती है।

सही कोर्स चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिर्फ ट्रेंड देखकर कोर्स चुनना सही नहीं होता। स्टूडेंट्स को अपनी रुचि, स्किल्स और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए। इसके अलावा कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, जॉब मार्केट की डिमांड और आगे ग्रोथ के मौके जरूर जांचें।

स्टूडेंट्स के लिए सलाह

12वीं के बाद लिया गया फैसला आपकी पूरी जिंदगी की दिशा तय कर सकता है। इसलिए जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर कदम उठाएं। अगर कन्फ्यूजन ज्यादा हो, तो करियर काउंसलर या एक्सपर्ट से सलाह लेना भी फायदेमंद हो सकता है।

और पढ़ें: 2026 Top in-demand skills: 2026 में कौन सी स्किल्स दिलाएंगी नौकरी? जानिए टॉप इन-डिमांड कोर्स

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds