Assam : एक महीने में गिरा तीसरा मदरसा, अल-कायदा से सम्पर्क…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 31 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अल-कायदा से सम्पर्क के कारण एक महीने में गिरा तीसरा मदरसा

Bulldozer Action in Assam : असम सरकार ने आज 31 अगस्त को बोंगाईगांव जिले में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को गिराने का आदेश दिया है। मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा और यहां के शिक्षक का सम्बन्ध अल-कायदा से बताया जा रहा है। पिछले हफ्ते ही मदरसा के एक शिक्षक हाफिजुर रहमान को  अल-कायदा के साथ सम्बन्ध रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

यह इस महीने का तीसरा मदरसा है जिसे असम सरकार ने बुलडोज़र से गिराने का आदेश दिया है। असम सरकार ने यह निर्णय मदरसा में पुलिस के खोज-बिन के बाद लिया है। मंगलवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार शिक्षक हाफिजुर रहमान को जाँच के लिए मदरसा लाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने अपनी खोज-बिन में यह स्पष्ट किया है कि इन शैक्षणिक संस्थानों को भारत में आतंकी गतिविधियों के केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है। मदरसा में 224 बच्चे रहते थे जिन्हे स्थानांतरित कर मदरसा को गिराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। सूत्रों के अनुसार इन सारे बच्चों को दूसरे संसथान में रखा गया है जहां इनके आगे की पढ़ाई और जरुरी सुविधाओं की देख-रेख की जाएगी।

पुलिस को मिले खतरनाक सबूत… 

हालांकि, सरकार ने मदरसा को खतरनाक और असुरक्षित बता कर इसे तोड़ने का आदेश दिया है। लेकिन इसे तोड़ने के पीछे मदरसा का लिंक अल-कायदा से बताया जा रहा है। पिछले हीं हफ्ते शुक्रवार को मदरसा के शिक्षक हाफिजुर रहमान से पूछ ताछ की थी। जिसके बाद पुलिस ने मदरसे की खोज-बिन शुरू की। पुलिस को खोज-बिन के दौरान मदरसे में कुछ दस्तावेज भी मिले जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की। खोजबीन के दौरान पुलिस को मदरसे में ऐसे दस्तावेज भी मिले थे जिनका संपर्क कुछ आतंकवादी संगठनों से था और भारत में इन संगठनों पर रोक भी लगाई जा चुकी है। इससे पहले भी इन जानकारी के आधार पर पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी जिनमे दो इमाम भी शामिल थे। हाफिजुर रहमान 2018 में शिक्षक के तौर पर मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा से जुड़े थे।  इस हफ्ते का यह दूसरा और महीने का तीसरा मदरसा है जिसे सरकारी आदेश पर गिराया गया। इससे पहले बारपेटा में स्थित जमीउल हुडा अकादमी मदरसा को गिराया गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यह दावा किया था की इन मदरसों में पढ़ाई के अलावा अल-कायदा द्वारा आतंकी गतिविधियां भी सिखाई जाती थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds