Malaika Arjun का हो गया ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर फैली खबर, एक्टर ने बताई सच्चाई…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 12 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार जगजाहिर रहा है। कोई पार्टी हो, डिनर या फिर गेट टुगेदर मलाइका अर्जुन अक्सर ही एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। मलाइका अर्जुन वैसे तो किसी ना किसी वजह से आए दिन लाइमलाइट में रहते ही हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड का ये हॉट कपल एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आया है। 

दरअसल, मलाइका अर्जुन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। खबर ऐसी थीं कि मलाइका और अर्जुन के रास्ते जुदा हो गए है। कहा जाने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, जिसकी बाद से ही मलाइका सदमें में है। इस खबर के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल गई और लोग इस पर तरह तरह से रिएक्ट करने नजर आने लगे।

लेकिन इस बीच सवाल ये भी उठने लगे कि क्या सच में मलाइका और अर्जुन अलग हो गए? सालों तक साथ रहने के बाद क्या दोनों ने ब्रेकअप कर लिया? क्या है इन खबरों की सच्चाई, ये खुद अर्जुन कपूर ने अपने एक पोस्ट के जरिए साफ कर दी है…

दरअसल, जैसे ही मलाइका के साथ ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी, अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेडी लव के साथ मिरर सेल्फी पोस्ट करके हुए अफवाहों पर विराम लगा दिया। अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर करते हुए साफ साफ बता दिया कि उनके ब्रेकअप की जो खबरें आ रही हैं वो महज अफवाह ही है। 

मलाइका संग फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, ब्लेस्ड रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।’ अर्जुन की इस पोस्ट पर मलाइका ने भी दिल वाली इमोजी से रिएक्ट किया है।

 

बता दें कि एक मीडिया वेबसाइट में मलाइका अर्जुन के ब्रेकअप होने की बात कही गई थी। वेबसाइट को एक सूत्र ने बताया था कि मलाइका कई दिनों से घर से बाहर नहीं आई। वो पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। मलाइका बहुत दुखी बताई जा रही हैं। अर्जुन भी उनसे कई दिनों से मिलने नहीं आए। कुछ समय से दोनों मिले भी नहीं। इन सबसे ऐसा लग रहा है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इसके बाद से ही अर्जुन मलाइका के बीच ब्रेकअप की खबर फैल गई थी। हालांकि अब अर्जुन ने साफ कर दिया है कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ और दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds