दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मामला, लिव इन पार्टनर की चपाड़ से की हत्या

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 03 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मामला

नई दिल्ली को सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के ही रूप में नहीं जाना जाता है, बल्कि अपराधों के राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। अभी राष्ट्रीय राजधानी में श्रद्धा हत्याकांड का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा और अपराधों की राजधानी के दूसरे कोनों से ठीक इसी तरह के वारदात की ख़बरें आ गयी हैं। हाल ही में दिल्ली के तिलक नगर इलाके में  एक महिला का शव बरामद हुआ है। यह मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके का है।

Also read- पुलिस को श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड का मिला हथियार, श्रद्धा के जिस्म से सबसे पहले अलग किया हाथ :आफताब

शव के टुकड़े करने की भी कोशिश की गई थी

गणेश नगर इलाके में एक जोड़ा लिव इन में रहता था। बाद में महिला की हत्या हो जाती है और इसका आरोप लिव इन पार्टनर पर है। मीडिया ख़बरों के अनुसार हत्या गला काटकर की गई है और साथ ही महिला के जबड़े पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि  शव के टुकड़े करने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस ने मामले के आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने पंजाब से की है। आरोपी का नाम मनप्रीत बताया गया है और इसका नाम पहले से ही अपहरण और हत्या के मामले में शामिल है।

  • 15 साल से रह रही थी मृतक किराए के मकान में

महिला का नाम रेखा रानी बताया गया है और कहा जा रहा है कि महिला को सबसे पहले चाकू मारा गया था। इसके बाद उसके जबड़े पर भी वार किया गया था। महिला पिछले 15 साल से गणेश नगर में किराए के एक मकान में रहती थी, तिलक नगर थाने को इसकी सूचना दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मिली थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम महिला के घर पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उन्हें रेखा रानी का शव मिला। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।  

मनप्रीत को लगा वह फंस गया है

पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या करने के बाद यहां से फरार हो गया था। बताया जाता है कि 2015 में वह रेखा रानी के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा था। बाद में   मनप्रीत ने गणेश नगर में एक मकान किराए पर लिया, और दोनों एक साथ रहने लगे। धीरे-धीरे मनप्रीत को लगा कि वह इस अफेयर में फंसा गया है और इसके बाद उसने महिला को खत्म करने का प्लान बनाया।

महिला की थी 16 की बेटी

ख़बरों के अनुसार महिला की एक 16 साल की बेटी भी थी।  मनप्रीत ने हत्या की रात को बेटी को नींद की दवा दे दी थी। जिसके बाद उसने रेखा रानी पर चपड़ से हमला कर उसे हमेशा के लिए सुला दिया। 

Also read- राजस्थान में कुख्यात राजू ठेहट की गैंगवार में हत्या, घर के सामने मारी गोली

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds