Big B Health Update: सर्जरी के बाद कैसी हैं अमिताभ बच्चन की हालत? महानायक ने खुद सामने आकर कहा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 01 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अमिताभ बच्चन, वो महानायक जिनकी जगह बॉलीवुड में कभी कोई नहीं ले सकता। जो करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। बिग बी के तमाम चाहने वाले हाल ही में तब परेशान हो गए थे, जब अमिताभ ने अपनी सर्जरी से जुड़ी जानकारी दी थीं। दरअसल, हाल ही में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था- ‘मेडिकल कंडीशन…सर्जरी..नहीं लिख सकता।’

जैसे ही उनके फैंस को ये जानकारी मिलीं कि बिग बी की सर्जरी होने वाली है, उसके बाद वो अमिताभ के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो गए। कई लोग एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे। अब अमिताभ बच्चन के तमाम चाहने वालों के लिए उनकी हेल्थ और सर्जरी से जुड़ी बड़ी जानकारी हासिल हुई। इसके बारे में खुद अमिताभ ने एक ब्लॉग के जरिए बताया। 

‘उम्मीद हैं आगे भी सबकुछ ठीक रहेगा’

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को बताया कि उनकी आंखों की सर्जरी हुई और वो अब ठीक हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में फैंस की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होनें कहा- ‘इस उम्र में आंखों की सर्जरी नाजुक होती है। इसको सटीक तरीके से करने की जरूरत होती है। अब तक सबकुछ ठीक हुआ है और आगे भी उम्मीद है कि सब अच्छा ही रहेगा।’

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में आगे कहा- ‘लेकिन अभी रिकवरी में काफी वक्त लगेगा। इसलिए अगर मुझसे टाइपिंग में कोई गलतियां हो तो माफ करें।’

‘हर शब्द के 3-3 अक्षर दिख रहे’

अमिताभ बच्चन ने आगे अपने इस ब्लॉग में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स का जिक्र करते हुए एक मजेदार कहानी बताई। उन्होनें कहा- ‘मैं अभी गैरी सोबर्स जैसा महसूस कर रहा हूं। एक क्रिकेट मैच के दौरान वेस्ट इंडीज की स्थिति अच्छी नहीं थीं। टीम खेल हारती नजर आ रही थीं। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में बैठे गैरी सोबर्स ने रम की एक बोतल खोलीं और उसमें थोड़ी भी पी ली। इसके बाद वो जब बैटिंग करने आए तो अपना सबसे तेज शतक जड़ा। जब उनसे पूछा गया कि उन्होनें ये कैसे किया, तो जवाब मिला कि मैदान में 3 बॉल नजर आ रही थीं और वो बीच वाली को हिट कर रहे थे।’

बिग बी ने कहा- ‘मेरी हालत भी ऐसी ही हैं। मुझे हर शब्द के लिए 3 अक्षर दिख रहे हैं और मैं बीच वाले को हिट कर रहा हूं।’ वो आगे बोले- ‘आप सबको मेरा प्यार। अभी दूसरी आंख भी बाकी है, तो ये लंबा चलने वाला है। उम्मीद है अगली फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग से पहले सब ठीक होगा। इसके लुक के लिए कुछ तस्वीरें लगाई गईं थीं, लेकिन वो केवल टेस्टिंग के लिए थी। अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।’

अमिताभ ने अपने लंबे चौड़े ब्लॉग में बताया कि फिलहाल पूरा दिन कुछ भी नहीं करते बीत रहा। ना कुछ पढ़ सकते हैं, ना कुछ देख सकते हैं। बस इस समय गुमनामी में बैठा हूं। अधिकतर समय आंखें बंद रहती हैं। संगीत सुनने की कोशिश करता हूं, जो अब तक बहुत अच्छा नहीं, जब तक इसे निश्चित रूप से बनाया नहीं जाएगा, लेकिन वो भी इस वक्त सीमा से बाहर है।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds