'जब मैनें पहली बार अपने पिता को टूटते हुए देखा’, जानिए किस किस्से को याद कर इमोशनल हुए बिग बी?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते 50 से भी ज्यादा सालों बॉलीवुड पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। 78 साल की उम्र में भी वो जितने फिट और एक्टिव हैं, उतना शायद ही कोई दूसरा एक्टर होगा। बिग बी इस उम्र में भी अपना रिएलिटी शो केबीसी समेत कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।

जब कुली की शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा

अमिताभ बच्चन की जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब वो मौत को हराकर वापस आए है। ऐसा ही एक उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा हादसा कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। इस हादसे के बाद लंबे समय तक बिग बी मौत से लड़ते रहे। उनके साथ हुए इस एक्सीडेंट की खबर ने उनके परिवार समेत तमाम चाहने वालों को परेशान कर दिया था। जिसके बाद उनकी सलामती के लिए हर जगह दुआ मांगे जाने लगी थीं।

क्यों याद आया अमिताभ को वो किस्सा?

उन घटना को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने याद किया और इमोशनल हो गए। दरअसल, ट्विटर पर बिग बी के 45 मिलियन फॉओलर्स पूरे हो गए। इस मौके पर एक फैन ने उनकी थ्रोबैक फोटो को शेयर किया। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन, उनके पिता और अभिषेक नजर आ रहे हैं।

‘एक्सीडेंट के बाद घर लौटा तो…’

फैन ने तो इस फोटो को शेयर करते हुए 45 मिलियन फॉओलर्स पूरे होने पर बधाई दी। लेकिन एक दौरान अमिताभ बच्चन की पुरानी यादें ताजा हो गईं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होनें कहा- ‘ये कैप्शन बता रहा है कि मेरे ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए..थैंक यू जैस्मिन..लेकिन ये तस्वीर और भी बहुत कुछ कहती है..ये वो पल था जब मैं कुली एक्सीडेंट से ठीक होकर घर लौटा। ऐसा पहली बार हुआ था जब मैनें अपने पिता को टूटते देखा। अभिषेक भी बड़ी चिंता में मुझे दिखा।’

अमिताभ ने ये किस्सा शेयर कर अपने फैंस को भी इमोशनल कर दिया और उस हादसे की एक बार फिर से याद दिलाई। उनके इस पोस्ट पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है। बता दें कि 26 जुलाई 1982 को पुनीत इस्सर के साथ एक फाइन सीन की शूटिंग में अमिताभ बच्चन को चोट लगी थी, जिसके बाद वो काफी समय  तक अस्पताल में रहे थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds