Gangubai Kathiawadi: कंगना की बुराई का जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने क्यों पढ़ा भगवत गीता का श्लोक?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 23 फ़रवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 23 फ़रवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म 25 फरवरी शुक्रवार को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार हैं। आलिया के फैंस फिल्म से बेसब्री से इंतेजार में हैं। कुछ दिनों पहले गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया की दमदार एक्टिंग से लेकर उनके बदले लुक ने काफी तारीफें बटोरीं। 

हालांकि इस बीच पंगा गर्ल कंगना रनौत के निशाने पर एक बार फिर से आलिया भट्ट आ गई हैं। कंगना ने आलिया की फिल्म की काफी बुराई की थीं। अब आलिया ने बेहद अलग ही अंदाज में कंगना को जवाब दिया। आलिया का ये जवाब कई लोगों का दिल भी जीत रहा है। 

कंगना ने गंगूबाई को लेकर क्या कुछ कहा?

पहले ये भी इसके बारे में जानते हैं कि कंगना ने आखिर आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कहा क्या? दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी की काफी आलोचना की। उन्होंने बिना नाम लिए ही निशाना साधते हुए कहा कि इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये राख हो जाएंगे। वो भी पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी (जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है) के लिए। क्योंकि पापा ये साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। 

कंगना ने आगे कहा कि इस फिल्म की सबसे बड़ी खराबी कास्टिंग है। ये सुधरने वाले नहीं। इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं कि स्क्रीन्स साउथ और हॉलीवुड फिल्मों को ही जाएंगी। बॉलीवुड डूबता रहेगा, जब तक यहां पर मूवी माफिया का बोलबाला है। 

कंगना ने इसके बाद एक और इंस्टा स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने करण जौहर पर निशाना साधा। कंगना ने उनको ‘बॉलीवुड माफिया डैडी पापा’ कहा और लिखा कि उन्होंने अकेले फिल्म इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को बर्बाद कर दिया। 

आलिया ने जवाब देते हुए क्या कहा?

अब आते हैं आलिया के जवाब पर। कंगना के इन बयानों को लेकर आलिया का भी जवाब सामने आया। दरअसल, हाल ही में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गाना ‘मेरी जान’ रिलीज हुआ। गाने के लॉन्च के लिए आलिया भट्ट कोलकाता गई थीं। यहीं पर उन्होंने कंगना की बातों का करारा जवाब दिया है। इस दौरान आलिया भगवत गीता का एक श्लोक भी बोला। 

आलिया ने कहा- ‘प्रभु श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कुछ ना करना भी कई बार करना होता है। मैं बस यही कहना चाहूंगी।’ हालांकि ये बोलते हुए आलिया ने किसी का नाम नहीं लिया। 

बता दें कि आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। वैसे गंगूबाई काठियावाड़ी की फिल्म काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी का शिकार भी हो चुकी हैं। दरअसल, गंगूबाई की फैमिली ने फिल्म के मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए। परिवारवालों का कहना है कि इस मूवी में गूंगबाई की गलत इमेज को दिखाया गया। गंगूबाई एक सोशल वर्कर थीं, लेकिन मेकर्स ने उन्हें सेक्स वर्कर बना दिया। उनके परिवारवाले इस मामले को लेकर कोर्ट तक भी पहुंचे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds