जानिए कैसे होगी Hera Pheri 3 में Akshay Kumar की वापसी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Dec 2022, 12:00 AM

अक्षय कुमार आयेंगे फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में नजर 

हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘हेरा फेरी 3’ में नजर नही आएंगे जिसके बाद इस फिल्म में अक्षय कुमार न होने की वजह से उनके फैन्स नाराज हो गये थे. वहीं इस बीच अब खबर है कि इस फिल्म ‘हेरा फेरी 3’  में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. 

Also Read- वेब सीरीज मिर्जापुर की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन रिलीज़ होगा सीजन-3.

‘नो अक्षय नो हेरा फेरी’ के लगे थे नारे 

जब हाला ही में जानकारी समाने आई थी कि इस फिल्म में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा होंगे और एक इवेंट के दौरान अक्की ने भी हेरी फेरी फ्रेंचाइजी से खुद को अलग करने की पुष्टि कर दी. वहीं इस दौरान ‘नो अक्षय नो हेरा फेरी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसी के साथ फैंस ने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को लेकर भी खास नाराजगी जाहिर की. इन सब के बीच अब कहा जा रहा है कि मेकर्स एक बार फिर अक्षय कुमार को ‘हेरा फेरी 3’ में लेने की कोशिश कर रहे हैं. 

स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ होगी अक्षय की एंट्री 

जानिए कैसे होगी Hera Pheri 3 में Akshay Kumar की वापसी! — Nedrick News

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय के फैंस की भारी डिमांड के बाद ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार की वापसी हो सकती है. मामले को लेकर फिरोज नाडियाडवाला एक बार फिर एक्टर से बातचीत कर रहे हैं. खबरें हैं कि फिरोज पिछले 10 दिनों में बॉलीवुड के खिलाड़ी से कई बार मुलाकात कर चुके हैं. इतना ही नहीं, मेकर्स एक्टर के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव करने के लिए भी तैयार हो गए हैं. 

‘हेरा फेरी’ के पहले दोनों पार्ट थे हिट

आपको बता दें, अक्षय कुमार फिल्म ‘हेरा फेरी’ के पहले दोनों पार्ट का हिस्सा रहे हैं. वहीं इस फिल्म में दोनों पार्ट ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया. यही वजह है कि लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इसके तीसरे भाग यानी ‘हेरा फेरी 3’ के इंतजार में थे. 

Also Read- मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, कैसे और कब खराब हुए अरबाज खान के साथ रिश्ते

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds