Akshay Kumar अपने ही फेल होने वाले बयान में बुरे फंसे, ट्रोलर्स बोले तभी इतिहास नहीं जानता!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 जून 2022, 05:30 AM Updated: 04 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इनदिनों बॉलीवुड (Bollywood) के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय की फिल्म ‘Samrat Prithviraj’ 3 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगई है। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। खबर है कि फिल्म ने पहले दिन 13 -14 करोड़ का ठीक-ठाक बिज़नेस किया है लेकिन अक्षय फिर भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी हालिया रिलीज सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन के लिए अपने और देश के पसंदीदा लाफ्टर शो ‘कपिल शर्मा शो’ (Kapil Sharma Show) में गए थे। अक्षय साल में इस शो में अपनी फिम्लों के कारण चार बार तो कम से कम तो जरूर जाते हैं। इस बार शो में खिलाडी कुमार अपने जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में हंसते हुए बात करते हुए बताया कि ‘वो दसवीं में तीन बार फेल हो चुके हैं। इनके इस बयान पर ट्रोलर्स अक्षय कह रहें हैं, जो खुद पहली कक्षा से दसवीं कक्षा तक तीन बार हुआ है, उसे क्या पता होगा देश के महान हिन्दू राजा सम्राट पृथ्वीराज के बारे में। बता दें , अक्षय की यह ओमान, कुवैत और कतर में बैन कर दी गई है।

पत्रकारों ने उड़ाई जमकर अक्षय की खिल्ली 

अक्षय के दसवीं में फैल होने वाले बयान पर संजय शर्मा नामक पत्रकार ने अक्षय का सोशल मीडिया पर वीडियों और मिम्स  शेयर करते हुए बहुत मजाक उड़ाया हैं। पत्रकार ने कपिल शर्मा शो का एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अक्षय बता रहे हैं कि वो एक पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक तीन बार फेल हो चुके हैं। इसे शेयर करते हुए संजय ने लिखा,”बेचारे अक्षय की गलती नहीं है ! इतनी बार फेल हुए तो कहा से पृथ्वीराज चौहान पढ़ लेते?” इस वीडियो पर अन्य पत्रकार उत्कर्ष सिंह ने लिखा,”कमाल की बात।”

Akshay Kumar अपने ही फेल होने वाले बयान में बुरे फंसे, ट्रोलर्स बोले तभी इतिहास नहीं जानता! — NEDRICK NEWS

कुछ दिनों पहले खिलाडी कुमार ने अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो जंजीर से बंधे हुए नजर आ रहे थे। उनके हाथ को जिस रस्सी से बांधा हुआ है वो काफी ढीली दिख रही है। जिससे आसानी से हाथ निकाले जा सकते हैं। अब ये तस्वीर शेयर करते हुए संजय शर्मा ने लिखा है कि ‘अक्षय जी जिम में बहुत पसीना बहाते हैं आप तो कलाई तो मजबूर होगी ही या विमल पान मसाला खाकर कुछ गड़बड़ हो गई? कलाई की रस्सी कौन इतनी ढीली बांधता है? सच में बारहवीं से आगे ना पढ़ो तो कुछ ना कुछ गड़बड़ हो ही जाता है।

Akshay Kumar अपने ही फेल होने वाले बयान में बुरे फंसे, ट्रोलर्स बोले तभी इतिहास नहीं जानता! — NEDRICK NEWS

पूर्व अभिनेता और फिल्म क्रिटिक्स KRK यानी कमाल आर.खान ने भी इस तस्वीर को लेकर अक्षय कुमार को ट्रोल किया है। KRK ने ट्वीटर पर अक्षय कुमार की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,”श्री श्री अक्षय कुमार जी ने स्वयं यह तस्वीर पोस्ट की है। भाई कम से कम हाथों को तो बांध लेते। अगर आप किसी वास्तविक कहानी पर फिल्म बना रहे हैं तो इस तरह के मजाक कैसे कर सकते हैं? यह शर्मनाक है और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की बेज्जती है।”

कपिल ने भी उड़ाया अक्षय का मजाक 

कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के शो में अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज प्रमोशन करने आएं अक्षय कुमार और उनकी हीरोइन मानुषी छिल्लर की उम्र के बीच 30 साल के अंतर् का मजाक उड़ाते हुए कपिल शर्मा ने कहा था कि ‘अक्षय सर आप नई-नई कम उम्र की हीरोइनों के साथ काम करने के लिए बने हैं, आपको हर बार कोई नई हीरोइन के साथ काम करने का मौका मिल जाता है, बस आपके ही अच्छे दिन चल रहें हैं। हम तो बस आपकी हीरोइनों का इंटरव्यू लेने के लिए बने हैं।’ 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds