Bachchan Pandey को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी Akshay Kumar की ये फिल्म!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 18 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बार बार अलग अलग रूपों में लौटते कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड को काफी नुकसान हो रहा है। कोरोना के चलते थिएटर्स में अब तक रौनक पूरी तरह से लौटी भी नहीं थी कि इस बीच दोबारा प्रतिबंध लग गए। इसके चलते कई बड़ी बड़ी फिल्में लंबे वक्त से अटकी हुई है। इसमें ही एक फिल्म है अक्षय कुमार की बच्चन पांडे। बच्चन पांडे कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पा रही। 

हालांकि इस बीच अब मूवी की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल गई है। पहले बच्चन पांडे 4 मार्च 2022 को रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स ने इस तारीख को बदलने का फैसला कर लिया। अब अक्षय की बच्चन पांडे 4 मार्च की जगह 18 मार्च को रिलीज की जाएगी। यानी होली पर अक्षय इस फिल्म के जरिए फैंस को एंटरटेंन करेंगे।  

फिल्म की नई तारीख की घोषणा अक्षय ने दो पोस्टर शेयर करते हुए की। जिसमें से एक पोस्टर में अक्षय अपने बैकपैक में राइफल के साथ घातक अवतार में दिख रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में अक्षय को हथियारों से भरे ट्रैक्टर के ऊपर बैठे देखा जा रहा है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षय ने ये घोषणा करते हुए पोस्ट किया और लिखा- ‘एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा फिल्म होली पर आ रही है। साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, स्नेहल डाब्बी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को दो बार बदला जा चुका है। पहले ये फिल्म 2020 में क्रिसमस ही रिलीज होने की तैयारी कर रही थी। फिर इसके बाद इसे 22 जनवरी 2021 को रिलीज करने का फैसला लिया गया। लेकिन दोनों ही बार मूवी रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि अब 18 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds