Aishwarya Rai के ये 6 सेलेब्स हैं उनके ‘नो-फ्रेंड’ लिस्ट में, एक-दूसरे की मौजूदगी से भी नहीं करते हैं सहन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 नवम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 02 नवम्बर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ग्लैमर की दुनिया में उनका नाम हर किसी के लिए जाना-पहचाना है, लेकिन इस खूबसूरत लुक और करिश्माई व्यक्तित्व के पीछे बॉलीवुड में उनके रिश्तों की एक अलग कहानी भी छुपी हुई है। कहा जाता है कि उनके इंडस्ट्री में कुछ खास दोस्त नहीं हैं और उनके ‘छत्तीस के आंकड़े’ यानी कुछ सेलेब्स के साथ ठीक रिश्ते नहीं हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।

और पढ़ें: Boman Irani films: प्लेट्स उठाने से लेकर सुपरहिट फिल्मों तक, इस दिग्गज सुपरस्टार की ज़िंदगी किसी फिल्म से कम नहीं

रानी मुखर्जी- Aishwarya Rai

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री भी हमेशा चर्चा में रही। फिल्म चलते-चलते में ऐश्वर्या की जगह रानी को कास्ट किया गया था, जिससे दोनों के बीच तनाव और नाखुशी की खबरें आईं। इस फिल्म को लेकर उनके बीच का विवाद इंडस्ट्री में लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय की नज़दीकी कभी नहीं रही। साल 1994 की मिस इंडिया प्रतियोगिता में सुष्मिता ने ऐश्वर्या को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से ऐश्वर्या और सुष्मिता के रिश्ते में खटास रही और दोनों कभी बहुत खास दोस्त नहीं बन पाईं।

करीना कपूर खान

ऐश्वर्या और करीना कपूर खान की बॉन्डिंग कभी खास नहीं रही। एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें करीना एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या के हाथ से माइक छीनती हुई दिखाई दी थीं। इस घटना के बाद दोनों के बीच की दूरी मीडिया में खूब चर्चा का विषय बनी।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या का नाम पहले रिलेशनशिप में भी जुड़ा था। दोनों का ब्रेकअप होने के बाद से मीडिया और फैंस के बीच इसे ‘छत्तीस का आंकड़ा’ के रूप में देखा गया। इस ब्रेकअप ने उनके रिश्ते पर लंबे समय तक असर डाला।

सोनम कपूर

सोनम कपूर और ऐश्वर्या के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब सोनम ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या को ‘आंटी’ कह दिया था। इस बयान के बाद दोनों के बीच तना-तनी की खबरें मीडिया में खूब छाईं।

इमरान हाशमी

ऐश्वर्या और इमरान हाशमी के बीच सीधे टकराव की खबरें ज्यादा नहीं हैं, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब इमरान ने ऐश्वर्या के लिए ‘प्लास्टिक’ शब्द इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनके बीच तना-तनी की खबरें मीडिया में आईं।

बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी का सिलसिला हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, और ऐश्वर्या राय बच्चन के केस में यह और भी दिलचस्प नजर आता है। भले ही उनके फैंस उन्हें हमेशा ग्लैमरस और पर्फेक्ट इमेज में देखते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके रिश्तों की यह कहानी भी किसी ड्रामा से कम नहीं है।

और पढ़ें: Prakash Mehra Blockbuster Movies: दिहाड़ी मजदूर से बने निर्देशक… जानें कैसे प्रकाश मेहरा ने अमिताभ के साथ बनाई 5 लगातार हिट फिल्में

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds