किस से डरे Adar Poonawalla? लंदन में बोले- वैक्सीन के लिए आ रहे धमकी भरे फोन, कुछ सीएम भी इसमें शामिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 मई 2021, 05:30 AM Updated: 02 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला बीते दिन से खूब सुर्खियों में हैं। अदार पूनावाला ने एक इंटरव्यू में ऐसा दावा किया, जिसको लेकर हलचल मच गई। दरअसल, अदार पूनावाला ने बताया कि उनको भारत में कई पॉवरफुल लोगों से धमकियां मिल रही है। 

‘पॉवरफुल लोगों के आ रहे धमकी भरे फोन’

अदार पूनावाला इन दिनों ब्रिटेन में हैं। उन्होनें लंदन के टाइम्स UK को दिए इंटरव्यू में ये बातें बताई। उन्होंने कहा कि भारत के कुछ पॉवरफुल लोगों की तरफ से लगातार उनको फोन आ रहे है। कॉल करने वालों में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे। इसके अलावा व्यापार मंडल के प्रमुख और कई शक्तिशाली हस्तियां उन्हें फोन कर धमका रहे है। ये सभी कोविशील्ड वैक्सीन की तुरंत सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं। 

पूनावाला ने बताया कि लोगों के द्वारा मुझे इश तरह धमकी देना समझ के बाहर है। वैक्सीन सप्लाई करने का मुझ पर भारी दबाव बना हुआ है। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि लोग इतनी अपेक्षा करेंगे। सभी ये चाहते है कि उनको पहले वैक्सीन मिल जाएं। उनसे पहले किसी और को वैक्सीन ना मिले। 

SII के CEO ने बताया कि फोन करने वाले ये कहते हैं कि अगर वैक्सीन नहीं मिलेगी, तो अच्छा नहीं होगा। ये बात करने का तरीका नहीं। सीधे तौर पर ये धमकी देना है। वो ये भी समझाने की कोशिश करते हैं कि अगर मैनें उनकी बात नहीं मानी तो क्या हो सकता है। इन वजहों से ही हम अपना काम सही से नहीं कर पा रहे। 

पूनावाला को सरकार ने दी Y कैटेगिरी की सुरक्षा

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से बुधवार को ही अदार पूनावाला को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई। अधिकारियों के मुताबिक पूनावाला पर खतरे को देखने हुए, उनको ये सिक्योरिटी दी गई। अब CRPF के 4-5 कमांडोज के साथ 11 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा करेंगे।

एंट्री बैन होने से पहले पहुंच गए लंदन

बता दें कि ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री बैन होने से पहले ही अदार पूनावाला लंदन पहुंच गए थे। वो बोले कि मैं कुछ वक्त तक यहीं पर रहने का मन बना चुका हूं। मैं ऐसे हालातों में भारत वापस नहीं जाना चाहता। सबकुछ मेरे कंधों पर डाल दिया गया, लेकिन अकेला मैं ये सब नहीं कर सकता।

पूनावाला बोले कि ऐसे हालातों में मैं फंसना नहीं चाहता, जहां आप सही तरीके से काम करने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन फिर भी डर हो कि अगर किसी की सप्लाई पूरी नहीं की, तो क्या होगा? अदार पूनावाला ने बताया कि लंदन आने की वजह से उनके कुछ बिजनेस प्लान भी है। वो भारत के बाहर भी वैक्सीन का उत्पादन करना चाह रहे है।

हालांकि एक ट्वीट कर अदार पूनावाला ने जल्द भारत लौटने के संकेत भी दिए। उन्होंने लिखा- ‘UK में हमारे सभी पार्टनर और शेयरहोल्डर्स के साथ बैठक हुई। पुणे में कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन जोरों पर चल रहा है। कुछ दिनों में भारत लौटने के बाद ऑपरेशन की समीक्षा करने के लिए मैं उत्सुक हूं।’

आपको बता दें कि भारत में फिलहाल दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। हाल ही में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V को मंजूरी मिली और इसकी पहली खेप भारत आईं। कोविशील्ड वैक्सीन जहां 150 रुपये में केंद्र सरकार को दी जा रही है, तो वहीं ये राज्य सरकार के लिए इसकी कीमत घटाकर 300 रुपये की गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds