केजरीवाल की जमानत पर खुशी से झूमी आम आदमी पार्टी, यहां पड़ें जेल से जमानत तक की पूरी टाइमलाइन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जून 2024, 05:30 AM Updated: 21 जून 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार शाम जमानत मिल गई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। वेकेशन जज ने उन्हें जमानत दी जिसके बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। वह आज तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जेल में डाला गया था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 21 मार्च को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। सीएम रहते हुए जेल जाने वाले वह पहले नेता हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 9 समन जारी किए थे, लेकिन उन्होंने एक भी समन का जवाब नहीं दिया। आइए एक नजर डालते हैं कि इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा लिखने के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से हुई बड़ी चूक, विपक्ष ने साधा जमकर निशाना 

2021 में लागू हुई थी शराब नीति

नवंबर 2021 में दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी। इस नीति के लागू होने के बाद केजरीवाल पर कई सवाल उठे थे। इसके बाद 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई शराब नीति में उल्लंघनों की शिकायत एलजी से की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए 22 जुलाई 2022 को दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मामले की जांच में 19 अगस्त 2022 को सीबीआई ने दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी। और फिर 22 अगस्त 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस कार्रवाई के बाद सितंबर 2022 में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।

2023 से अब तक क्या-क्या हुआ?

  • मार्च 2023 में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
  • अक्टूबर 2023 में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया।
  • 2 नवंबर 2023 को ईडी ने केजरीवाल को पहला समन भेजा।
  • 21 नवंबर 2023 को ईडी ने केजरीवाल को दूसरा समन भेजा।
  • 3 जनवरी 2024 को ईडी ने केजरीवाल को तीसरा समन भेजा।
  • 18 जनवरी 2024 को ईडी ने केजरीवाल को चौथा समन भेजा।
  • 2 फरवरी 2024 को ईडी ने दिल्ली के सीएम को पांचवां समन भेजा।
  • 19 फरवरी 2024 को ईडी ने दिल्ली के सीएम को छठा समन भेजा।
  • 26 फरवरी 2024 को ईडी ने केजरीवाल को सातवां समन भेजा
  • 4 मार्च 2024 को ईडी ने केजरीवाल को आठवां समन भेजा।
  • 16 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने बीआरएस नेता के कविता को गिरफ्तार किया।
  • 21 मार्च 2024 को ईडी ने दिल्ली के सीएम को नौवां और आखिरी समन भेजा।
  • 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।
  • 10 मई 2024 को सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के लिए अंतरिम जमानत मिल गई।
  • 2 जून 2024 को अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद सीएम केजरीवाल ने कोर्ट में सरेंडर किया और फिर से जेल चले गए।
  • 20 जून 2024 को सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

और पढ़ें: Rahul Gandhi Birthday Special: आलोचना से लेकर लोगों का दिल जीतने तक का सफर नहीं था आसान 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds