Trending

क्या धोनी लेंगे संन्यास? ढलती उम्र बन रही खेल में बाधा…फैंस कर रहे हैं खेल में बने रहने की अपील

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 May 2024, 12:00 AM | Updated: 20 May 2024, 12:00 AM

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह IPL 2024 सीजन कुछ खास साबित नहीं रहा है। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 IPL ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को इस बार पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हारकर बाहर होना पड़ा। उनकी टीम CSK खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इन सबके बीच उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं।

और पढ़ें: जानिए क्या है आईपीएल में ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल’, जिसे लेकर क्रिकेट दिग्गजों के बीच छिड़ी बहस 

दरअसल, एमएस धोनी इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे. साथ ही उनकी घुटने की चोट भी उनके प्रदर्शन में बाधा बन रही है। इस पूरे आईपीएल में उन्होंने बहुत कम गेंदें खेलीं। लेकिन जितनी भी खेलीं, उनमें खूब रन बनाए। इसका यही मतलब निकलता है कि उनमें अभी भी क्रिकेट बाकी है, जिसके दम पर उन्होंने भारतीय टीम को 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। वहीं संन्यास की खबरों के बीच फैंस धोनी से गुजारिश कर रहे हैं कि वो अभी संन्यास न लें। हालांकि, मैच के बाद धोनी ने भी अभी तक सन्यास को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

पिछले सीजन दिए थे संन्यास के संकेत

धोनी पिछले सीजन यानी 2023 में घुटने की चोट से जूझते नजर आए थे। कई बार वे मैचों में लंगड़ाते भी नजर आए थे। पिछले सीजन में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने संन्यास के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अब उनकी उम्र हो गई है और अब वह इस सच्चाई से भाग नहीं सकते।

धोनी ने आगे कहा था, ‘जो भी कहा या किया गया हो, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। उन्होंने (प्रशंसकों ने) मुझे बहुत प्यार दिया।’ इस बयान के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी अब 2024 का सीजन भी खेल चुके हैं और फिट भी दिख रहे हैं।

फिर से दिए संन्यास के संकेत

धोनी ने इस सीजन का अपना आखिरी मैच 12 मई को अपने घरेलू मैदान यानी चेन्नई में खेला था। इस मैच से भी धोनी के संन्यास की अटकलें शुरू हो गई थीं। दरअसल, राजस्थान को हराने के बाद धोनी और चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने ‘लैप ऑफ ऑनर’ किया यानी स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान धोनी ने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पीले रंग की गेंदें दीं। लैप ऑफ ऑनर से पहले धोनी समेत सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल भी दिए गए। सभी खिलाड़ी एक लाइन में खड़े हुए और टीम के मालिक एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ ने उन्हें मेडल पहनाए। इन सबके साथ ही धोनी को साथी खिलाड़ियों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया। इन सब बातों ने फैन्स के मन में धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें तेज कर दी। फिलहाल ये सब महज अटकलें हैं। फैन्स अभी भी धोनी के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

2020 में कहा था इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा

15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाया। 2022 में टीम 9वें स्थान पर रही लेकिन माही की जादुई कप्तानी की बदौलत टीम ने 2023 में अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता।

और पढ़ें: अगर आप भी अपने बच्चे को अगला विराट कोहली बनाना चाहते हैं तो दिल्ली की ये टॉप 5 क्रिकेट एकेडमी हैं बेस्ट

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds