हाईकोर्ट ने कोरोना कॉलर ट्यून को लेकर केंद्र सरकार को लताड़ा, कहा- कौन लगाएगा वैक्सीन, जब ये है ही नहीं…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 मई 2021, 05:30 AM Updated: 14 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वैक्सीनेशन का काम भी जोरों पर है लेकिन हर जगह वैक्सीन की किल्लत भी देखने को मिल रही है। कई राज्य सरकारों ने वैक्सीनेशन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाल दिया है। 

इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना वैक्सीन वाली कॉलर ट्यून को लेकर केंद्र सरकार पर तीखी टिप्पणी की है और इसे परेशान करने वाला बताया है। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से कहा कि जब आपके पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं है तो आप कब तक इस कॉलर ट्यून के संदेश के जरिए लोगों को परेशान करेंगे।

कौन लगाएगा वैक्सीन, जब ये है ही नहीं…

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस विपिन सिंघई और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच ने कहा कि फोन करने पर चिढ़ पैदा करने वाली ट्यून सुनाई पड़ती है कि वैक्सीन लगवाइए, कौन लगाएगा वैक्सीन, जब ये है ही नहीं…कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन की कमी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘हमें नहीं पता, यह कितना लंबा चलेगा, खासकर तब जब सरकार के पास टीका नहीं है। आप लोगों को टीका नहीं लगा रहे हैं, काफी संख्या में लोग इसके लिए इंतजार कर कर रहे हैं। इसके बाद भी आप कह रहे हैं कि टीके लगवाइए।’

…इस मैसेज को 10 साल तक चलाएंगे?

जजों के इस पीठ ने आगे कहा कि ‘इस तरह के मैसेज का क्या मतलब है। सरकार को और भी मैसेज बनाने चाहिए। ये नहीं कि एक ही मैसेज बनाया और हमेशा उसी को चलाते रहें। जैसे एक टेप जब तक खराब नहीं हो जाता, तब तक बजता रहता है। आप भी इस मैसेज को 10 साल तक चलाएंगे।‘

कोर्ट ने इस मामले पर केंद्र सरकार को जागरुकता फैलाने को लेकर सलाह दी। कोर्ट ने कहा कि ‘जमीनी हालात को देखते हुए बर्ताव करना चाहिए। आपको अलग-अलग संदेश तैयार करने चाहिए। जब कोई हर बार अलग-अलग मैसेज हो तो इससे काफी मदद मिलेगी।

कोर्ट ने केंद्र को दिए सुझाव 

कोर्ट ने कहा कि ‘पिछले साल नियमित रूप से हाथ धोने और मास्क पहनने को लेकर काफी प्रचार और प्रसार हुआ था। इसी तरह इस बार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवाओं आदि के इस्तेमाल पर ऑडियो विजुअल पहल होनी चाहिए।‘

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ‘इसके लिए टीवी एंकर्स और प्रोड्यूसर की मदद से छोटे-छोटे ऑडियो-वीडियो मैसेज तैयार करने चाहिए। इसके लिए देर क्यों कर रहे हैं।‘ कोर्ट ने कहा कि 18 मई तक बताइए कि टीवी, प्रिंट और कॉलर ट्यून के जरिए कोविड मैनेजमेंट पर जानकारी प्रचार करने के लिए क्या कदम उठाए हैं।

देश में अब तक 2.62 लाख मौतें

बता दें, देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और करीब 4000 के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख 4 हजार 893 पहुंच गई है। अभी तक  2 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। और अभी तक संक्रमण के कारण 2 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds