‘इस्लाम के अपमान’ पर काटी बस कंडक्टर की गर्दन, B.Tech स्टूडेंट का UP पुलिस ने किया ‘इलाज’

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 25 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घटना में हुई है और ये घटना काफी हैरान देने वाली है जिसकी वजह से ये मामला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चलती बस में एक युवक ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया और उसके बाद बस से उतरकर फरार हो गया. वहीं घायल बस कंडक्टर को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

Also Read- ‘बलात्कारी’ राम रहीम के काले कारनामे अगर भूल गए हैं तो यादें ताज़ा कर लीजिये.

किराए को लेकर हुआ था विवाद 

जानकारी के अनुसार, इस घटना को एक इंजीनियरिंग के छात्र ने अंजाम दिया है और इस घटना को अंजाम देने के बाद इस इंजीनियरिंग के छात्र ने हमला सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया. वहीँ ये घटना किराये को लेकर हुए विवाद को लेकर थी. यूपी के प्रयागराज सिविल लाइंस से करछना जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा में यात्रा कर रहे इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी और बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के बीच बस के किराए को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि जैसे ही प्रयागराज नैनी के इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के सामने पहुंची आरोपी छात्र ने कंडक्टर पर हमला किया था और भाग गया साथ ही भागते हुए छात्र ने अल्लाह हु अकबर और जमात अभी जिंदा है का नारा भी लगाया . वहीं वीडियो में आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ का नाम भी लिया.

आरोपी ने बनाया विडियो 

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी बोल रहा है कि उसने हमारे रसूलुल्लाह को गलत बोला था इसलिए मैंने उसे पर हमला किया. इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. वहीं बस चालक मंगला प्रसाद यादव ने बताया छात्र अपने बैग में चापड़ लेकर आया था. बस कॉलेज गेट पर पहुंची तभी छात्र ने बैग से चापड़ निकाल कर कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया.

पुलिस ने दी घटना की जानकारी 

इसी के साथ इस मामले को लेकर डीसीपी अभिनव त्यागी ने बताया कि, सुबह करीब 09:00 शांतिपुरम से रेमंड मोड़ आने वाली सिटी बस में छात्र लारेब हाशमी (20) पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी हाजीगंज थाना सोरांव प्रयागराज द्वारा बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा (24) निवासी प्रतापपुर फूलपुर प्रयागराज को प्रथम दृष्टया टिकट के पैसे को लेकर विवाद के कारण चापड़ से मारकर घायल कर दिया है. घायल कंडक्टर को तत्काल बस स्टॉफ द्वारा एसआरएन अस्पताल ले जाया गया. अभियुक्त लारेब हाशमी जो मौके से भाग गया था को पुलिस द्वारा चांडी बंदरगाह के पास से पकड़ लिया गया है.

पुलिस ने आरोपी को मारी गोली 

इन सबके बीच पुलिस ने जब आरोपी युवक को अरेस्ट किया. तब घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को रिकवर करने के लिए जब ले गई तो वहीं पर आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने पुलिस पर फायर कर दिया. इसी के साथ जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिससे आरोपी युवा के पांव में गोली लग गई. आरोपी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीँ अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read- लूटपाट के इरादे से नाबालिग ने की एक युवक की हत्या, जानिए पूरा मामला. 

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds