आमिर Vs ऐश: कैसे पैसो की भूख ले आयी दोनों में दरार, किसने आखिरी वक्त में दिया था धोखा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 16 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड के दो दिग्गज आमिर खान और ऐश्वर्या राय ने कभी एक साथ काम क्यों नहीं किया? क्यों इतने अच्छे दोस्त होने के बाद भी यह फिल्मों में कभी साथ नहीं आए? दोनों के बीच विवाद के पीछे की कहानी क्या थी? कुछ लोग तो आमिर और ऐश्वर्या के बीच पैदा हुए दरार को पैसों की भूख से मापते हैं….आखिर क्या है इसके पीछे की असली सच्चाई.. आईये आज हम आपको आमिर और  ऐश के बीच के ऐसे झगड़े के बारे में बताएंगे.

और पढ़ें :पंजाबी सिनेमा के 10 धुरंधर, जिनके बारे में नहीं जानते हैं लोग

आमिर और ऐश के बीच झगड़े का कारण 

दरअसल, इस कहानी की शुरुआत तभी हो गई थी, जब ऐश्वर्या राय ने सिनेमा ने एंट्री भी इंट्री नहीं किया था और ना ही ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. बहुत कम लोग जानते है सिनेमा में आने से पहले आमिर खान और ऐश्वर्या राय काफी अच्छे दोस्त थे. आमिर ही वो एक्टर हैं जिनके साथ ऐश्वर्या राय ने अपना पहला टीवी कॉमर्सियल शूट किया था, वो विज्ञापन पेप्सी का था. इस विज्ञापन में आमिर खान, ऐश्वर्या राय के साथ महिमा चौधरी भी थी. ऐश्वर्या ने आमिर के साथ ही अपना पहला वर्ल्ड टूर भी किया था. इस दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे.

Aamir Vs Ash
Source – Google

इसी दौरान ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया. उस समय आमिर के पास राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्म थी. उन्होंने इस फिल्म में आरती के रोल के लिए ऐश्वर्या राय का नाम दिया था लेकिन ऐश्वर्या ने फिल्म को करने से मना कर दिया. यह फिल्म रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो गई थी. मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या फिल्मी दुनिया में आने की तैयारी में लगी हुई थीं. उन्होंने 1997 में तमिल फिल्म इरुवर से अपना डेब्यू किया. उसके बाद उन्होंने और प्यार हो गया, आ अब लौट चले, हम दिल दे चुके सनम और ताल जैसी कई जबरदस्त फिल्में की. इनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही थी.

साल 2000 में एक मौका आया जब ऐसा लग रहा था कि आमिर खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री लोगों को पर्दे पर देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा हो न सका. दरअसल, उस समय फिल्म मेला पर आमिर खान काम कर रहे थे. इसमें उन्होंने फैजल खान के साथ ऐश्वर्या राय को एक छोटा सा रोल दिया था…जो फिल्म में कब आया, कब गया पता ही नहीं चला. उसी साल आमिर खान के चाचा मंसूर खान फिल्म जोश को बनाने की तैयारी में लगे थे. इस फिल्म में पहले शाहरुख़, आमिर और ऐश्वर्या राय थे लेकिन शूटिंग के बीच में ही आमिर और उनके चाचा के बीच झगड़ा हो गया. नतीजा यह हुआ कि आमिर खान ने यह फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद चंद्रचूर सिंह को वह रोल ऑफर हुआ था. यानी एक बार फिर आमिर और ऐश्वर्या एक साथ काम करते करते रह गए थे.

Aamir Vs Ash
Source – Google

यह वह दौर था जब आमिर खान और ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ भी ठीक नहीं चल रही थी. 2003 आते-आते आमिर खान का डिवोर्स और सलमान के साथ ऐश्वर्या के ब्रेकअप से इंडस्ट्री में चर्चा का बाजार गर्म था. आमिर खान और ऐश्वर्या दोनों ही अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हो गए थे. इसी बीच आमिर खान की झोली में केतन मेहता की फिल्म मंगल पांडे गिरी. इसमें लीड हीरोइन के तौर पर ऐश्वर्या राय को लिया गया था. दोनों ने इस फिल्म साईन कर अपनी डेट्स भी दे दी थी.

इसी बीच ऐश्वर्या राय के हाथों में कई बड़ी फिल्में आ गईं. उनकी कई हिंदी फिल्में सुपरहिट रही तो वहीं उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. यानी ऐश्वर्या राय अब ग्लोबल स्टार बन गई थी. इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी फी बढ़ा दी. फी बढ़ाना तक तो ठीक था लेकिन पुरानी साइन की गई फिल्मों के लिए भी उन्होंने ज्यादा पैसों का डिमांड किया. ऐसे ही ऐश्वर्या राय ने आमिर खान से साथ साईन की गयी फिल्म ‘मंगलपांडे’ के निर्देशक से भी ज्यादा फीस की डिमांड की…नतीजा यह हुआ कि बात नहीं बनी और ऐश्वर्या फिल्म से पीछे हट गई. एक बार फिर आमिर और ऐश्वर्या एक साथ काम करते करते रह गए थे.
इसके बाद दोनों के बीच जमकर वाद-विवाद भी हुआ और दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई. उसके बाद से आज तक इन दोनों स्टार्स ने एक साथ काम नहीं किया है.

और पढ़ें : Top 5: पूंजीवादियों के शोषण और दलितों के संघर्ष का दिखाती ये फ़िल्में 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds