आमिर खान की वजह से बर्बाद हो गया अक्षय खन्ना का करियर, धोखे से छिन ली फिल्म

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Oct 2023, 12:00 AM | Updated: 28 Dec 2025, 04:10 AM

सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे और ताल, बॉर्डर, हलचल और दिल चाहता है जैसी कई हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा मौका भी आया जब वो फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गए और इसकी वजह उनका बाल्ड लुक बताया गया, जहाँ बाल्ड लुक ने उनके फ़िल्मी करीयर पर ब्रेक लगा तो वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार मिस्टर पर्फैक्शनिस्ट आमिर खान ने भी अक्षय खन्ना से कई सारी हिट मूवी छीन ली और खुद स्टार बन गए.

Also Read- मनोरंजन जब अजय देवगन ने अपने प्यार पर लगाए थे ये गंदे आरोप!. 

आमिर खान ने अक्षय  से छिना था ये अहम रोल 

एक्टर अक्षय खन्ना से फिल्में छिनने का सिलसिला दिल चाहता है फिल्म से  शुरू हुआ. इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आमिर खान और सैफ अली खान ने साथ में काम किया और तीनों इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म का आमिर ने आकाश, सैफ ने समीर और अक्षय खन्ना ने सिद्धार्थ ‘सिड’ वाला किरदार निभाया लेकिन इस फिल्म में आकाश वाला किरदार खूब पॉपुलर हुआ और ये ही रोल आमिर खान ने अक्षय खन्ना से छिन लिया था.

रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान का आकाश वाला किरदार अक्षय खन्ना को ऑफर हुआ था लेकिन जब फरहान अख्तर ने आमिर खान को इस फिल्म की कहानी सुनाई तब आमिर खान ने इस फिल्म करने को लेकर एक शर्त रखी कि आकाश वाला किरदार वो करेंगे जिसके बाद आमिर खान को इस फिल्म में लेने के लिए सिड वाला रोल अक्षय खन्ना को दे दिया गया और आकाश का रोल निभाकर आमिर खान हिट हो गए.

dil chahta hai movie
Source- Google

‘तारे जमीन पर’ फिल्म के लिए पहली पसंद थे अक्षय खन्ना 

इसी के साथ बॉलीवुड के मिस्टर पर्फैक्शनिस्ट आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’  फिल्म भी अक्षय खन्ना से छिन ली थी. एक मीडिया इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर अक्षय खन्ना ने बताया कि फिल्मेकर अमोल गुप्ते ‘तारे जमीन पर’  फिल्म में उन्हें लेना चाहते थे और इसके लिय वो आमिर खान के पास गए कि इस फिल्म के लिए वो अक्षय खन्ना से उनकी मीटिंग करवा दे लेकिन आमिर ने अमोल से कहा कि फिल्म का नरेशन पहले उन्हें दिया जाए, और अगर उन्हें फिल्म का नरेशन पसंद आया तो अक्षय से उनकी मीटिंग करवा देंगे जिसके बाद अमोल ने उन्हें स्क्रिप्ट बताई तो आमिर को रोल इतना पसंद आया कि वह खुद इसके लिए अमोल को मनाने लगे और साथ ही ये भी कहा कि वो इस फिल्म को प्रोडूस भी करेंगे और इस तरह अक्षय खन्ना से ये हिट फिल्म आमिर ने छिन ली.

Akshaye Khanna and Aamir Khan
source-Google

एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें यह बात पसंद नहीं आई लेकिन जब भी दोनों मिलते हैं तो आमिर और अक्षय इसके बारे में बात करते हैं. तब मैं जवाब देता हूं कि ‘कोई बात नहीं, नो प्रॉब्लम’.

मिस्टर पर्फैक्शनिस्ट आमिर खान कि तारे जमीन पर फिल्म साल 2007 में आई और फिल्म ब्लाकबूस्टर साबित हुई साथ ही दर्शकों को इस फिल्म कि कहानी और गाने भी खूब पसंद आये इंडिया से ऑस्कर्स में ऑफिशियली जाने वाली यह पहली फिल्म बनी.

Also Read- अजय देवगन को वो हॉरर फिल्म जो 13 करोड़ में बनी और हिट हो गयी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds