राघव-परिणीति ही नहीं इन नेताओं और अभिनेत्रियों की भी बनी हैं जोड़ियां

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 May 2023, 12:00 AM | Updated: 11 May 2023, 12:00 AM

बॉलीवुड और भारतीय राजनीती में कई सारे ऐसे दिग्गज हैं जिन्होंने अपने किसी साथी के साथ शादी कर ली है. वहीं बॉलीवुड में भी कई सेलेबस ऐसे हैं जिनकी शादी किसी नेता से हुई हैं और इस लिस्ट में जल्द ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा डेट भी शामिल होने वाले हैं. दरअसल, कई मौके पर इन नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को साथ देखा गया जिसके बाद ये चर्चा जोरों पर है . वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कौन-से वो नेता हैं जिनकी पत्नी एक एक्ट्रेस है.

Also Read- एक्टिंग की दुनिया के 5 स्टार झेल चुके हैं आर्थिक तंगी. 

स्वरा भास्कर (swara Bhaskar)

swara Bhaskar
source- Google

 

इस लिस्ट में पहला नाम स्वरा भास्कर का है. एक्ट्रेस स्वरा ने समाजवादी के युवा नेता फहाद अहमद से निकाह किया है. फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के महाराष्ट्र के प्रेसिडेंट हैं. शादी से पहले स्वरा भास्कर और उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया था और इसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली.

आयशा टाकिया (ayesha takia)

Ayesha takiya Farhan ajmi
Source- Google

वहीं इस लिस्ट में अगला नाम आयशा टाकिया का है.  बड़े परदे से दूर आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी की है. फरहान आजमी महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मशहूर नेता हैं. उन्होंने इस पार्टी में अलग-अलग पोस्ट पर काम किया है.

नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana)

Navneet Kaur Rana
Source- Google

इसी के साथ तेलुगु सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नवनीत कौर राणा ने भी नेता राजनेता रवि राणा से शादी की है. राजनेता रवि राणा से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. नवनीत कौर राणा आज के समय में अमरावती से सांसद हैं.

राधिका कुमारस्वामी (radhika kumarswamy)

radhika kumarswamy
Source- Google

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी भी एक एक्ट्रेस हैं. राधिका कुमारस्वामी ने उनसे साल 2006 शादी की थी, लेकिन इस शादी का खुलासा उन्होंने चार साल बाद किया था. वहीं राधिका कुमारस्वामी अभी भी  भी साउथ सिनेमा की फिल्मों में काम करती है.

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)

Devendra Fadnavis
Source- Google

महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी एक एक्ट्रेस है. वहीं देवेंद्र फडणवीस से शादी करने के बाद अब अमृता फडणवीस फिल्मों में काम नहीं करती है लेकिन वो फिल्मों में गाने जरुर गाती है क्योंकि वह एक सिंगर हैं.

Also Read- सलमान के इंडिया में है प्रॉब्लम वाली बात पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds