प्रियंका चोपड़ा ने खोले बॉलीवुड के राज, इस वजह से जाना पड़ा अमेरिका

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 29 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने  बॉलीवुड (Bollywood) के साथ-साथ अब हॉलीवुड (hollywood) में अपनी जगह बना ली है और अब वो अमेरिका के टॉप सेलेब्रिटीज में गिनी जाती है लेकिन प्रियंका ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर के खुलासा किया है आखिर क्यों उन्हें बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड को चुनना पड़ा और क्यों वो अमेरिका चली गयी.

Also Read- Game Changer से लेकर Project K तक, जानिए कब रिलीज़ होंगी ये 5 तेलुगू फिल्में.

इंटरव्यू में किया प्रियंका ने खुलासा 

प्रियंका चोपड़ा ने खोले बॉलीवुड के राज, इस वजह से जाना पड़ा अमेरिका — NEDRICK NEWS

दरअसल,  प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में उनके खिलाफ हुई ज्यादतियों के बारे में बताया है कि कहा कि किस तरह उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर किया गया था. प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ राजनीति होने लगी थी. मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और साइडलाइन किया जाने लगा था. ऐसी नौबत आ गई थी कि प्रियंका बॉलीवुड से भागने का रास्ता ढूंढने लगी थीं और जब हॉलीवुड से ऑफर आया तो तुरंत चली गईं. 

बॉलीवुड पर लगाए आरोप 

डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में उन्हें किनारे कर दिया जाता था. कोई उन्हें कास्ट नहीं करता था. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके झगड़े भी होते थे. प्रियंका ने  इंटरव्यू में कहा कि “मुझे खेल खेलना नहीं आता और मैं इस राजनीति से थक गई थी. मुझे आराम चाहिए था. तो जब मुझे गाने का ऑफर आया तो मैंने बोला- f**k it, I am going to America”.

कंगना ने किया प्रियंका को सपोर्ट 

वहीं प्रियंका द्वारा किए गए खुलासे पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक  ट्वीट किया और प्रियंका का सपोर्ट किया. कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ‘प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गुट बना लिया था। उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से निकाल दिया। जिस महिला ने अपने दम पर सब हासिल किया, उसे भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया गया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।’ कंगना ने दो और ट्वीट किए हैं, जिनमें लिखा है, ‘मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के मनमुटाव के बारे में खूब लिखा क्योंकि शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती थी। हमेशा से ही ऐसे आउटसाइडर्स की तलाश में रहने वाले मूवी माफिया को प्रियंका चोपड़ा के रूप में सही पंचिंग बैग मिल गया। उन्हें इस हद तक हैरेस किया गया कि भारत छोड़कर ही जाना पड़ा

करण जौहर पर लगा आरोप 

कंगना ने करण जौहर (Karan Johar) पर धावा बोलते हुए लिखा है, ‘इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और वातावरण को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री एबी या शाहरुख जैसे आउटसाइडर्स के दिनों में बाहरी लोगों के लिए बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी। इस आदमी के गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

Also Read- एस एस राजामौली से अजय देवगन को पहले ‘चिढ़’ थी, फिर ऐसे हुई दोस्ती की शुरुआत

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds