देशभक्ति का जज्बा रखने वाले अक्षय कुमार ने अभी तक क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता, जानिए वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 24 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नागरिकता को लेकर अक्षय कुमार ने दी सफाई 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर भारत की नागरिकता को लेकर चर्चा में रहते हैं. जहाँ अक्षय कुमार के दिल में भारत के लिए देशभक्ति देखने को मिलती है. वहीं भारत की नागरिकता की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. इसी बीच एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार नागरिकता की वजह से चर्चा में हैं. 

Also Read- ‘मंजिल से बस एक कदम दूर, पर कमबख्त ये सेमी-फाइनल का रन आउट, पहले धोनी और अब हरमनप्रीत, टीम इंडिया की बदकिस्मती…..

जानिए क्या है अक्षय की नागरिकता का मामला

अक्षय कुमार ने अपने बुरे दौर को भी याद करते हुए बताया कि  उनकी लगातार 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।, ‘मुझे लगा भाई, मेरी फिल्में काम नहीं कर रही हैं और लोगों को काम करना होता है। मेरे कनाडा के दोस्त ने मुझसे कहा, यहां आ जाओ। मैंने उसके लिए आवेदन किया और मुझे मिल गया। मेरी दो फिल्में रिलीज होनी बाकी थी और मेरा लक पलट गया। वह दोनों फिल्में सुपरहिट हो गई। मेरे दोस्त ने कहा, ‘वापस जाओ और काम करना शुरू करो. मुझे कुछ फिल्में मिली और मैंने काम करना शुरू किया।

देशभक्ति का जज्बा रखने वाले अक्षय कुमार ने अभी तक क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता, जानिए वजह — NEDRICK NEWS

भूल गये थे नागरिकता 

अक्षय ने ये भी बताया कि मैं यह भूल गया कि मेरे पास अभी भी वहीं पासपोर्ट है। मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे उसे बदल देना चाहिए लेकिन जी हां, अब मैंने अपना पासपोर्ट बदलने के लिए आवेदन दिया है। एक बार वह हो जाएगा, तब मैं उसे भी छोड़ दूंगा. ‘

इस वजह से अक्षय को नहीं मिली नागरिकता

अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि 2019 में उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रोसेस में देरी हो गई है ‘भारत मेरे लिए सब कुछ है. मैंने जो भी कुछ कमाया है, जो भी कुछ बनाया है। वह सब यहीं से है.  मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे वापिस देने का भी मौका मिला है मुझे बुरा लगता है, जब लोग बिना पूरी बात जाने कोई चीज कहते हैं.

Also Read- बच्चों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना दर्द किया बयां, पत्नी और हाउस हेल्प के आरोपों पर कही ये बात!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds