Trending

एक और आफताब जैसा आरोपी, 5 साल साथ रहने के बाद कर दी पार्टनर की हत्या, फ्रिज में लाश रखकर कर ली दूसरी शादी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 15 Feb 2023, 12:00 AM

दिल्ली में हुआ श्रद्धा जैसा एक और मर्डर 

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस के जैसा एक और मामला सामने आया है. ये हैरान कर देने वाला मामला भी एक लड़की की हत्या करके उसकी लाश को एक ढाबे के फ्रिज में छिपाने का है और इस समय ये मामला सुखियों में बना हुआ है. 

Also Read- Kanjhawala death case: जानिए कौन थी दिल्ली कंझावला केस में शामिल दूसरी लड़की

जानिए क्या है मामला 

जानकरी के अनुसार, साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) नाम का एक शख्स अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव के साथ साल 2018 से रिलेशनशिप में था और ये दोनों द्वारका में लिव इन में रह रहे थे. निक्की यादव की बहन भी कभी-कभी उसके साथ रहने आती थी. साहिल के परिवार ने उसकी शादी किसी और लड़की से तय कर दी और निक्की को इस बात की जानकरी नहीं दी. वहीं जब निक्की को साहिल की शादी का पता तब उसने उससे झगडा किया जिसके बाद साहिल ने निक्की की हत्या कर उसकी लाश को नजफगढ़ के मित्राऊं गांव में बने  अपने परिवार के एक ढाबे के फ्रिज में छिपा दी और उसी दिन उसने एक दूसरी लड़की से शादी रचा ली.

एक और आफताब जैसा आरोपी, 5 साल साथ रहने के बाद कर दी पार्टनर की हत्या, फ्रिज में लाश रखकर कर ली दूसरी शादी — Nedrick News

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

इस मामले का तब पता चला जब निक्की यादव लापता हुई तो एक स्थानीय शख्स ने पुलिस से कहा कि निक्की को उसने कई दिनों से नहीं देखा है. न ही उसका फोन लग रहा है. उसे शक था कि निक्की के साथ कुछ हुआ है क्योंकि साहिल ने किसी और से शादी कर ली है. वहीं इस शख्स ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने निक्की की खोज शुरू कर दी.

पुलिस ने दी मामले की जानकरी  
एक और आफताब जैसा आरोपी, 5 साल साथ रहने के बाद कर दी पार्टनर की हत्या, फ्रिज में लाश रखकर कर ली दूसरी शादी — Nedrick News

इस मामले जाँच करने के लिए डीसीपी सतीश कुमार की अगुवाई में एक टीम बनी और मित्राऊं गांव में साहिल गहलोत के घर पुलिस ने दस्तक दी. पूछताछ हुई तो पता चला कि वहां कोई नहीं है सबका फोन स्विच ऑफ था. परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. कई जगह रेड डाली गई और आखिर में गांव से साहिल को गिरफ्तार किया गया.

साहिल ने खुद कबूल लिया गुनाह

दिल्ली पुलिस ने जब आरोपी साहिल गहलोत से पूछताछ की तो साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि 9 से 10 फरवरी के बीच उसने निक्की यादव की हत्या कर दी. साहिल का परिवार उस पर शादी का दबाव बना रहा था. उसने निक्की यादव को इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं बताया था. वह उसके साथ रह रहा था. जब निक्की को उसकी शादी के बारे में किसी और से खबर लगी तब जाकर सारे राज खुले. निक्की ने साहिल से मिलने का प्रेशर बनाया. जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई झगड़ा हुआ और कपल रूम से बाहर निकल गया.

एक और आफताब जैसा आरोपी, 5 साल साथ रहने के बाद कर दी पार्टनर की हत्या, फ्रिज में लाश रखकर कर ली दूसरी शादी — Nedrick News

डेटा केबल से घोंट दिया गला

ये दोनों करीब 11 बजे फ्लैट से निकले और कश्मीरी गेट पहुंच गए. उनके बीच एक घंटे तक लड़ाई हुई. बहस इस हद तक बढ़ गई कि साहिल ने डेटा केबल से गला घोंटकर निक्की को मार डाला. हत्या के बाद साहिल घबरा गया. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह कहां जाए. सुबह करीब 5 बजे वह अपने ढाबे पर पहुंचा. घर में शादी है है इस वजह से ढाबा बंद था और फ्रिज काम नहीं कर रहा था जिसके बाद उसने लाश को फ्रिज के अंदर छिपा दिया और घर जाकर शादी के फंक्शन की तैयारी करने लगा.

खुद ही पुलिस को सौपीं लाश
एक और आफताब जैसा आरोपी, 5 साल साथ रहने के बाद कर दी पार्टनर की हत्या, फ्रिज में लाश रखकर कर ली दूसरी शादी — Nedrick News

वहीं पूछताछ के बाद साहिल खुद पुलिस को ढाबे पर ले गया और पुलिस को लाश सौप दी. वहीं अब शव को लाश पुलिस के कब्जे में है. पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया गया है. इसी के साथ पुलिस ने एक हुंडई कार जब्त की है, जिसमें रखकर वह लाश लाया था.

गोवा जाकर करने वाले थे खुदकुशी

पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों ने खुदकुशी का प्लान भी बनाया था. गोवा जाकर दोनों खुदकुशी करने वाले थे. साहिल आखिरी वक्त पर गोवा जाने से इनकार कर दिया. 9 फरवरी को गोवा का टिकट बुक था. 9 फरवरी को साहिल की इंगेजमेंट हुई और उसकी दिन शाहिल ने निक्की यादव हत्या कर दी और पुलिस केस की छानबीन में जुटी है.

Also Read- श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब ने किया श्रद्धा के कटे हुए सिर का खुलासा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds