FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता विश्व चैम्पियन का खिताब, सोने से बनी फीफा ट्रॉफी के साथ मिली ये मोटी रकम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 19 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फीफा वर्ल्ड कप 2022 विजेता बना अर्जेंटीना

रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल मुकाबले को अर्जेंटीना (Argentina  ) ने जीत लिया. अर्जेंटीना ने फ्रांस (France ) को हराकर तीसरी बार विश्व चैम्पियन (world champion) का खिताब हासिल किया है. जानकारी के अनुसार, पेनल्टी शूटआउट (penalty shootout) तक गए इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हरा दिया. वहीं इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम को मोटी-रकम मिली है. वहीं, उप-विजेता टीम फ्रांस को भी फाइनल भारी रकम (high amount) मिली है.

Also Read- जानिए किस आधार पर मिली कतर को FIFA वर्ल्ड कप की मेजबानी, “शाम, दाम, दंड, भेद” से दिखाया अमेरिका-ब्रिटेन को औकात.

अर्जेंटीना में ऐसे जीता विश्व चैम्पियन का खिताब?

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता विश्व चैम्पियन का खिताब, सोने से बनी फीफा ट्रॉफी के साथ मिली ये मोटी रकम — NEDRICK NEWS

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का फाइनल अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच था. लेकिन इस फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की है. रेगुलर टाइम में स्कोर 2-2 से बराबर था और फिर अतिरिक्त समय में स्कोर 3-3 से बराबर हो गया था. वहीं शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल करते हुए लियोनल मेसी के सपने को पूरा किया और अर्जेंटीना तीसरी बार विश्व चैम्पियन बन गयी. 

अर्जेंटीना को मिले 42 मिलियन डॉलर

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता विश्व चैम्पियन का खिताब, सोने से बनी फीफा ट्रॉफी के साथ मिली ये मोटी रकम — NEDRICK NEWS

वर्ल्ड कप जीतने वाली अर्जेंटीना को 42 मिलियन डॉलर (लगभग 348 करोड़ और 48 लाख रूपये) मिले हैं. वहीं टूर्नामेंट की उपविजेता (runner up) रहने वाली फ्रांस को 30 मिलियन डॉलर (लगभग 248 करोड़ और 20 लाख रूपये) मिलेंगे. फीफा ने इस वर्ल्ड कप के लिए 440 मिलियन डॉलर (36 अरब, 40 करोड़ और 27 लाख रूपये) की प्राइज मनी  (prize money) तय कर रखी थी.

सोने से बनी फीफा ट्रॉफी की कीमत? FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता विश्व चैम्पियन का खिताब, सोने से बनी फीफा ट्रॉफी के साथ मिली ये मोटी रकम — NEDRICK NEWS

फीफा वर्ल्ड कप की विश्व विजेता बनी अर्जेंटीना की टीम को सोने की ट्रॉफी (Gold trophy) मिली है.यह शुद्ध 18 कैरेट सोने से बनी है. इसकी कीमत भारतीय करेंसी (Indian currency) में लगभग 144 करोड़ रुपये (20 मिलियन अमेरिकी डॉलर या 16.4 मिलियन पाउंड) है. इस ट्रॉफी को ‘ठोस सोने’ से बनाया गया है. ये 36.5 सेंटीमीटर लंबी है और इसका वजन लगभग 6.175 किलोग्राम है और आधार (diameter) 13 सेमी है.

आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे थे  लियोनेल मेसी
FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीता विश्व चैम्पियन का खिताब, सोने से बनी फीफा ट्रॉफी के साथ मिली ये मोटी रकम — NEDRICK NEWS

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के लिए वर्ल्ड कप जीतने का यह आखिरी मौका है. 35 साल के इस फुटबॉलर ने टूर्नामेंट के बीच में ही इसका ऐलान भी कर दिया है. इससे पहले साल 2014 में भी मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन उस वक्त जीत नहीं पाई. उस बार खिताब जर्मनी ने अपने नाम किया था. 

Also Read-FIFA World Cup: जानिए क्यों दिया जाता है फुटबॉल में किसी खिलाडी को गोल्डन बूट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds