श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब ने किया श्रद्धा के कटे हुए सिर का खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 09 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी ने किए कई सारे खुलासे 

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का हाल ही में पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट किया गया. वहीं इस टेस्ट में आफताब  ने कई सारे खुलासे किए. वहीं आरोपी इस बीच आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का कटा सिर कहाँ फेका है साथ ही उसने कई सारे और भी खुलासे किए हैं. 

Also Read- गाजियाबाद में एक शिक्षक ने दो साल तक किया अपनी छात्रा का बलात्कार, श्रद्धा की तरह टुकड़े-टुकड़े करने की दी धमकी.

पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट में किया खुलासा

अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर की हत्या के संदिग्ध आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस पूछताछ के दौरान वही जवाब दिए, जो उसने अपने पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट(polygraph and narcoanalysis tests) के दौरान दिए थे। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूनावाला ने नार्को एनालिसिस के दौरान वाकर के शरीर के हिस्सों को काटने के लिए बड़े चाकू क्लीवर(cleaver) का इस्तेमाल किया था और आरी को अपने गुड़गांव कार्यालय के पास झाड़ियों में फेंकने की बात भी स्वीकार करी. 

श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब ने किया श्रद्धा के कटे हुए सिर का खुलासा — NEDRICK NEWS

कटा सिर फेकने का किया खुलासा 

वहीं पूनावाला ने दावा किया कि उसने लिव इन पार्टनर वाकर का कटा सिर महरौली के जंगल में फेंका, जबकि सबूत मिटाने के मकसद से अपना फोन मुंबई में समुद्र में फेंक दिया था। 

इंटरनेट पर सर्च किया था गुलाटी हत्याकांड 

वहीं पुलिस को पता चला है कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने सनसनीखेज अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के बारे में इंटरनेट पर खोज की थी. वहीँ इस हत्याकांड में अनुपमा गुलाटी की उनके पति राजेश गुलाटी ने 17 अक्टूबर, 2010 को हत्या कर दी थी। उसने कई दिनों तक लाश को डंप करने से पहले उसके शरीर को 72 टुकड़ों में काटकर रख लिया था। वहीं इस ममाले की जानकारी लेने के उसने श्रद्धा का मारने और उसकी लाश को ठिकाने लगाने पूरी प्लानिंग करी थी. 

आफताब को मिलेगी सुरक्षा 

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को (9 दिसंबर) को साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले आफताब पर हो चुके हमले को देखते हुए तिहाड़ जेल ने दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन से आफताब को अदालत जाते समय अतिरिक्त सुरक्षा देने का अनुरोध किया था।

Also Read- गोल्डी बराड़ ने ऑडियो जारी कर गिरफ्तारी की बात झूठलाई, कहा ना गिरफ्तारी हुई और ना ही अमेरिका में हूं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds