अब बदल जाएगा पश्चिम बंगाल का नाम! सीएम शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने दी मंजूरी| West Bengal new name

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

West Bengal new name: पश्चिम बंगाल की पहचान और नाम बदलने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ (Paschim Banga) करने का प्रस्ताव आगामी 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विधानसभा से पारित होने के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद नाम बदलने की संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि हिंदी और बंगाली के साथ-साथ अंग्रेजी में भी राज्य का आधिकारिक नाम ‘Paschim Banga’ ही लिखा जाएगा।

और पढ़ें: क्रिकेट की पिच के बाद अब सियासत के मैदान में उतरे युजवेंद्र चहल! बीजेपी का थामा दामन| Yuzvendra Chahal Joins BJP

9 दिसंबर को सदन में आएगा प्रस्ताव, पहले ही मिल चुके थे संकेत| West Bengal new name

पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलने वाला है। इसी सत्र के बीच 9 दिसंबर को सरकार राज्य के नामकरण से जुड़ा यह प्रस्ताव सदन के पटल पर रखेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी इसके संकेत दिए थे और कहा था कि सरकार जल्द ही विधानसभा में राज्य का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव लेकर आएगी। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार की पूरी योजना स्पष्ट हो गई है।

दशकों पुराना है नाम बदलने का इतिहास: ज्योति बसु से लेकर ममता बनर्जी तक कर चुकी हैं कोशिश

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का यह मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि पिछले ढाई दशकों से इस पर सियासत और प्रयास होते रहे हैं:

  • 1999 में ज्योति बसु की पहल: सबसे पहले साल 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु की सरकार ने भी राज्य का नाम ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस वक्त यह मामला आगे नहीं बढ़ सका था।
  • 2016 और 2018 में ममता सरकार के प्रयास: इसके बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाए थे। साल 2016 में राज्य सरकार ने तीन अलग-अलग भाषाओं के लिए तीन नामों का प्रस्ताव दिया था, जिसे बाद में बदलते हुए 2018 में विधानसभा ने सभी भाषाओं में राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव पारित किया। हालांकि, केंद्र सरकार से हरी झंडी न मिलने के कारण वह बदलाव भी लागू नहीं हो पाया।

आखिर क्यों पड़ रही है नाम बदलने की जरूरत?

राज्य का नाम बदलने के पीछे सबसे बड़ी वजह अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabetical Order) का क्रम है। दरअसल, अंग्रेजी में राज्य का नाम ‘West Bengal’ है, जो ‘W’ अक्षर से शुरू होता है। वर्णमाला के हिसाब से ‘W’ काफी पीछे आता है, जिसके चलते देश की बड़ी सरकारी और प्रशासनिक बैठकों में जब राज्यों को उनके नाम के पहले अक्षर के क्रम से सूचीबद्ध किया जाता है, तो पश्चिम बंगाल का नंबर सबसे आखिर में आता है।

इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब शुभेंदु अधिकारी सरकार ने ‘पश्चिम बंग’ नाम की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि, कैबिनेट की मुहर और विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद भी नाम तुरंत नहीं बदलेगा, बल्कि इसके लिए केंद्र सरकार की सहमति और संसद की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा।

और पढ़ें: 1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा किया था, क्या कांग्रेस माफी मांगेगी? राहुल गांधी के तंज पर भड़के किरेन रिजिजू| Kiren Rijiju Rahul Gandhi

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds