झारखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 3% बढ़ाया DA-DR| Jharkhand Cabinet Decisions

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी फैसले लिए गए। इस अहम बैठक में कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें सबसे बड़ी सौगात राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिली है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसके अलावा, वर्ष 2027 में सरकारी दफ्तरों, उपक्रमों और बैंकों में मिलने वाली सार्वजनिक और अन्य छुट्टियों के कैलेंडर को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

और पढ़ें: अब महज 20 रुपये में देख सकेंगे केजरीवाल का चर्चित ‘शीशमहल’! अगले हफ्ते से आम जनता के लिए खुलेगा बंगला| Arvind Kejriwal Sheeshmahal ticket

7वें, 6ठे और 5वें वेतनमान वालों को सीधा फायदा| Jharkhand Cabinet Decisions

कैबिनेट के निर्णय के मुताबिक, सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले राज्य कर्मियों के डीए के साथ-साथ पेंशन और पारिवारिक पेंशन पाने वालों की महंगाई राहत में भी 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। यही नहीं, छठे और पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और संबंधित पेंशनभोगियों के डीए-डीआर को भी 1 जुलाई 2026 से बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

सड़क, डिग्री कॉलेज और सिंचाई योजनाओं पर करोड़ों की बारिश

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने कई बड़ी परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी है:

  • डिग्री कॉलेज: पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए 37 करोड़ 36 लाख 54 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
  • सड़क और बाईपास निर्माण: जामताड़ा में करमाटांड बाजार बाईपास के लिए 85 करोड़ 73 लाख 38 हजार 500 रुपये, सरायकेला-खरसावां में 16.76 किमी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 48 करोड़ 78 लाख 15 हजार 600 रुपये (संशोधित स्वीकृति) और पाकुड़ में 8.3 किमी सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण (भूमि अधिग्रहण और पौधारोपण सहित) के लिए 44 करोड़ 52 लाख 94 हजार 500 रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं, रांची जिले में दो सड़कों के कुल 9.752 किमी हिस्से को फिर से बनाने के लिए 28 करोड़ 77 लाख 54 हजार रुपये दिए गए हैं।
  • सिंचाई परियोजनाएं: उसरी वीयर योजना के जीर्णोद्धार और मुख्य नहर की लाइनिंग के लिए करीब 30 करोड़ 20 लाख रुपये, जबकि कोकरो वीयर सिंचाई योजना के तहत बलुआडीह शाखा नहर और वितरणियों के पुनरुद्धार के लिए लगभग 51 करोड़ 96 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

नियुक्तियों पर बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ग्रेड पे और अनुकंपा का लाभ

प्रशासनिक सुधारों के तहत कैबिनेट ने सचिवालय और संलग्न कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। दूसरी ओर, अदालती आदेशों के अनुपालन में कई कर्मियों की सेवा नियमित करने, संपुष्ट करने और वित्तीय लाभ देने पर मुहर लगी। प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद 18 याचिकाकर्ताओं और एक दिवंगत याचिकाकर्ता के पति समेत कुल 19 लोगों को 2400 रुपये ग्रेड पे का लाभ देने के साथ-साथ कुछ पूर्व कर्मियों व आश्रितों को पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति देने का भी निर्णय हुआ।

स्वास्थ्य, वज्रपात पीड़ितों को राहत और निबंधन कानून में बदलाव

  • स्वास्थ्य व राहत: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया गया है और रांची स्थित झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति के वेतन-भत्ते तय किए गए हैं। बिजली गिरने (वज्रपात) से प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान देने के लिए आकस्मिकता निधि से 10 करोड़ रुपये, जबकि साहेबगंज में संप्रेक्षण गृह बनाने को करीब 9 करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर हुए।
  • कानूनी व अन्य सुधार: निबंधन अधिनियम, 1908 में बदलाव के लिए ‘झारखंड संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी दी गई। बाट-माप कारोबारियों के लिए स्वघोषणा के आधार पर एकमुश्त पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके अलावा वरीय न्यायिक सेवा नियमावली, बांध सुरक्षा के स्वतंत्र पैनल, वन प्रबंधन समितियों से जुड़े नियमों में संशोधन, बजट 2027-28 से पूर्व कार्यशाला के लिए नॉलेज पार्टनर के चयन और वर्ष 2024 की कैग (CAG) रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में पटल पर रखने को भी मंजूरी दी गई।

और पढ़ें: बागेश्वर बाबा की कथा पर बवाल के बीच राजा भैया की दो टूक, बोले- भारत कोई इस्लामी राष्ट्र नहीं! Raja Bhaiya Dhirendra Shastri

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds